- भारत,
- 19-Nov-2020 09:33 PM IST
बॉलीवुड और साउथ इंडियन सिनेमा में अपनी पहचान बनाने वाली ब्रिटिश अभिनेत्री एमी जैक्सन अपने फैंस को प्रभावित करने का कोई मौक नहीं छोड़तीं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें अक्सर धमाका मचा देती हैं। एक बार फिर एमी इसी वजह से हर तरफ छा गई हैं। इन दिनों उनका टॉपलेस फोटोशूट खूब वायरल हो रहा है।हाल ही एमी जैक्सन ने एक नया फोटोशूट कराया है। इसमें वह टॉपलेस नजर आ रही हैं। इसे एमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। उनकी इस बोल्ड तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।28 साल की एमी जैक्सन का ये बोल्ड अवतार देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। एमी अब एक बच्चे की मां भी बन चुकी हैं लेकिन उनका फिगर देखकर कोई भी इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकता। उनकी फिटनेस लेवल देख सभी हैरान हो गए हैं।
बीते साल एमी जैक्सन ने अपने दोस्त जॉर्ज पानाइयोटौ से सगाई की थी। तब दोनों शादी भी करने वाले थे लेकिन एक साल बीत जाने पर भी ऐसा नहीं हो पाया। कुछ महीनों पहले ही एमी ने एक प्यारे बच्चे को जन्म दिया था। अब वह अपना सारा ध्यान अपने बच्चे पर लगा रही हैं।एमी ने अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्म Madrasapattinam से की थी। इसके बाद वह साल 2012 में फिल्म एक दीवाना था में नजर आईं। उन्होंने अक्षय कुमार के साथ फिल्म सिंह इज ब्लिंग में भी काम किया। इस फिल्म से एमी को बॉलीवुड में बड़ी पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी साथ फिल्म फ्रीकी अली में काम किया। ये फिल्म तो फ्लॉप रही लेकिन एमी को इस फिल्म में लोगों ने खूब पसंद किया। एमी ने अमेरिका की सुपरहिट टीवी सीरीज सुपरगर्ल में भी काम किया है। वह आखिरी बार साल 2018 में तेलूगू फिल्म 2.0 में नजर आई थीं।
