Kiss Day / देखें फोटो में Bollywood के बदनाम हुए KISS, कई गलत कैमरा एंगल का शिकार हुए

Zoom News : Jul 07, 2020, 10:40 AM
देखें फोटो में Bollywood के बदनाम हुए KISS, कई गलत कैमरा एंगल का शिकार हुए
देखें फोटो में Bollywood के बदनाम हुए KISS, कई गलत कैमरा एंगल का शिकार हुए

विवादों का फिल्म इण्डस्ट्री से गहरा नाता है। रील लाइफ और रियल लाइफ के बीच का मामला अलग—अलग नजर से देखा जाता है। आज हम बात कर रहे हैं हिन्दी फिल्म इण्डस्ट्री में चुम्बन विवादों की। आज इंटरनेशनल किसिंग डे है। इस पर बता रहे हैं बॉलीवुड के ऐसे किस किस्से जिन्होंने बवाल मचा दिया था। हालांकि कई सितारे गलत कैमरा एंगल का शिकार भी हुए थे। फोटो स्रोत गूगल

1 / 14
आलिया भट्ट और करण जौहर
आलिया भट्ट और करण जौहर

इनका यह इंटीमेट सीन इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। नेपोटिज्म और सुशांत की मौत के मामले में करण जौहर का नाम आने के बाद आलिया और करण का यह चित्र खासा शेयर हो रहा है। हालांकि बताया जा रहा है कि दोनों ही कैमरे के गलत एंगल का शिकार हुए हैं।

2 / 14
महेश भट्ट और पूजा भट्ट
महेश भट्ट और पूजा भट्ट

स्टारडस्ट मैगजीन के कवर के लिए कराए गए इस शूट पर खूब विवाद हुआ था। महेश भट्ट जिसके साथ किस कर रहे दिखाए जा रहे हैं वे उनकी खुद की बेटी पूजा भट्ट हैं। बोल्ड फिल्में बनाने वाले महेश भट्ट असल जिंदगी में भी काफी बोल्ड रहे है। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई विवादों का सामना किया है। इन्हीं में से एक था ये फोटोशूट। हालांकि बाद में महेश ने इसे झूठा बताया था।

3 / 14
मीका सिंह और राखी सावंत
मीका सिंह और राखी सावंत

2006 में एक पार्टी के दौरान मीका ने राखी को अचानक जबरदस्ती किस कर लिया था। इसके बाद राखी ने उनपर मॉलेस्टेशन का केस कर दिया था। आज भी लोग मीका इस बारे में सवाल पूछते हैं।

4 / 14
शिल्पा शेट्टी और रिचर्ड गेर
शिल्पा शेट्टी और रिचर्ड गेर

शिल्पा शेट्टी और रिचर्ड गेर के बीच का यह विवाद आज भी ताजा लगता है। दिल्ली के एक एड्स अवेयरनेस फंक्शन के दौरान हॉलीवुड एक्टर ने शिल्पा शेट्टी को यूं किस कर सभी को शॉक कर दिया था। रिचर्ड ने पहले शिल्पा को गले लगाया था और फिर पीछे की तरफ झुकाते हुए गाल पर किस कर लिया था। इससे शिल्पा भी दंग रह गई थीं।

5 / 14
दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ माल्या
दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ माल्या

साल 2013 में दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ माल्या के किस करने पर खूब विवाद हुआ था। ये तब की बात है जब दीपिका, सिद्धार्थ संग IPL मैच देखने गई थीं। RCB बनाम  KKR मैच में RCB के जीतने पर सिद्धार्थ ने सभी के सामने दीपिका को किस कर लिया था। ये बात की चर्चे कई दिनों तक हुई थी।

6 / 14
बिपाशा बसु और क्रिस्टियानो रोनाल्डो
बिपाशा बसु और क्रिस्टियानो रोनाल्डो

पुर्तगाली फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और बिपाशा बसु के किस करने का किस्सा भी एक समय पर बहुत विवादों में रहा था। साल 2007 में ये फोटो वायरल हुई थी और इसपर कई सवाल उठे थे।

7 / 14
करीना कपूर और बिपाशा बसु
करीना कपूर और बिपाशा बसु

करीना और बिपाशा IIFA अवॉर्ड्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिलीं और फिर कुछ ऐसा हुआ। असल में बिपाशा, करीना के गाल पर किस देने जा रही थीं लेकिन दोनों की टक्कर में यह लिप किस बन गई।

8 / 14
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन

बिग B और जया बच्चन के बीच का यह किस लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के दौरान का है। यह भी खासी चर्चा का विषय बना।

9 / 14
अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय
अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय

ऐश और अमिताभ का यह सीन कैमरा का गलत एंगल नजर कराता है। लोगों को लगता है कि यह एक इंटीमेट सीन है, अमिताभ और ऐश के बीच का यह चित्र खूब शेयर हुआ था। 

10 / 14
अजय देवगन और ऐश्वर्या राय
अजय देवगन और ऐश्वर्या राय

बॉलीवुड सेलिब्रेटीज फोटोग्राफर्स की नजरों का कब शिकार बन जाए कहा नहीं जा सकता। अजय देवगन और ऐश्वर्या का यह फोटो अपने जमाने में खूब वायरल हुआ। पीछे अभिषेक खड़े हैं। ये तस्वीर उस समय पर काफी वायरल हुई थी और इन दोनों ने ही इस बात को गलत ठहराया था। इनका भी यही कहना था कि ये दोनों गलत कैमरा एंगल का शिकार हुए हैं।

11 / 14
प्रतीक बब्बर और एमी जैकसन
प्रतीक बब्बर और एमी जैकसन

एक समय पर प्रतीक और एमी के अफेयर के चर्चे हर कहीं थे, लेकिन दोनों ने इन अफवाहों को झूठा बताया था। इसी बीच दोनों की किस करते हुए ये फोटो इंटरनेट पर वायरल हुई, जिसके बाद दोनों के रिश्ते का सच सबको पता चल गया था।

12 / 14
करीना कपूर और शाहिद कपूर
करीना कपूर और शाहिद कपूर

शाहिद और करीना कपूर, बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर और प्यारे कपल्स में से एक थे। दोनों के रिश्ते अपर फैन्स जान देते थे और इनके ब्रेकअप ने सभी को बड़ा झटका दिया था। हालांकि उससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात थी, ब्रेकअप से पहले वायरल हुआ दोनों का वीडियो। इस वीडियो में दोनों एक दूसरे को किस कर रहे थे। दोनों का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें करीना कपूर स्ट्रिप कर रही थीं।

13 / 14
कैटरीना कैफ और रानी मुखर्जी
कैटरीना कैफ और रानी मुखर्जी

कैटरीना कैफ और रानी मुखर्जी

14 / 14
अनिल कपूर और अनु मलिक
अनिल कपूर और अनु मलिक

अनिल कपूर और अनु मलिक


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER