बॉलीवुड / सोनम की प्रेग्नेंसी पर अनिल कपूर ने जताई खुशी, लोग बोले- हॉट नाना

Zoom News : Mar 21, 2022, 10:25 PM
बॉलीवुड | सोनम कपूर ने सोमवार को अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। इसके बाद से ही उनके परिवार के लोग सोशल मीडिया पर उन्हें विशेज दे रहे हैं। अनिल कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके अपनी खुशी जताई है। उनके पोस्ट पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कई लोगों ने लिखा है कि अनिल कपूर सबसे यंग दिखने वाले नाना होंगे। वहीं कुछ लोगों ने ये भी कमेंट किया है कि आपको भी सोशल मीडिया से पता चला है क्या? बता दें कि कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सोनम 4 महीने प्रेग्नेंट हैं। अगस्त में उनकी डिलीवरी होगी।

अनिल बोले- जिंदगियां बदल गईं

सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने सोमवार को खुशखबरी लोगों के साथ साझा की है। वे जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर लिखा है, अब अपनी जिंदगी के सबसे एक्साइटिंग रोल की तैयारी कर रहा हूं- नाना। हमारी जिंदगियां अब पहले जैसी कभी नहीं रहेंगी, मैं बहुत आभारी हूं सोनम और आनंद तुम लोगों ने इस खबर से बहुत खुशी दी है।

लोग बोले सबसे यंग नानू

अनिल के पोस्ट पर नीतू कपूर, शनाया कपूर, जोया अख्तर, बिपाशा बसु सहित कई लोगों ने बधाई दी है। मुक्ति मोहन ने लिखा है, सबसे हॉट नानू को बधाई हो। एक फॉलोअर ने कमेंट किया है, जैसे कि आपको आज ही पता चला है। एक और कमेंट है दुनिया के सबसे जवान नाना मुन्ना। एक और कमेंट है, आपको भी सोशल मीडिया से पता चला अनिल जी?

कई बार उड़ चुकी हैं खबरें

सोनम कपूर की शादी 2018 में हुई थी। शादी के 4 साल बाद वह मां बनने वाली हैं। सोनम के प्रेग्नेंट होने की खबरें कई बार उड़ चुकी हैं। अगस्त में वह बहन रिया कपूर की शादी में आई थीं तब भी उनकी ड्रेस देखकर ऐसे कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि इस बार उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि की है। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER