बॉलीवुड / बेटी सोनम कपूर के ससुराल से चोरी करने वालों को पकड़ने पर अनिल ने की दिल्ली पुलिस की तारीफ

Zoom News : Apr 15, 2022, 10:43 PM
बॉलीवुड | सोनम कपूर के ससुराल में यानी की आनंद अहुजा के दिल्ली वाले घर में फरवरी में चोरी हुई थी। चोरी आम नहीं बल्कि करोड़ों की थी। हालांकि अब वो चोर पकड़े गए हैं। कुछ दिनों पहले ही एक नर्स और उसके पति को 2.4 करोड़ की चोरी को लेकर गिरफ्तार किया गया था। रिपोर्ट ये भी है कि जिस सुनार ने चोरी की जूलरी खरीदी थी उसे भी दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वो सुनार कालकाजी में रहता है। अब पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि उन्होंने 100 डायमंड्स, 6 गोल्ड चेन, डायमंड चूड़ियां, डायमंड ब्रेसलेट, 2 टॉप्स और एक ब्रास का सिक्का था। इव चोरी किए गए जूलरी की कीमत 1 करोड़ से ज्यादा है।

चोरों के पकड़े जाने के बाद और जूलरी को ढूंढ निकालने पर अनिल कपूर ने दिल्ली पुलिस की तारीफ की है। उन्होंने लिखा, 'दिल्ली पुलिस को उनके शानदार काम के लिए तारीफ मिलनी चाहिए। आनंद अहुजा के घर में चोरी के मामले को उन्होंने सुलझा लिया है।'

बता दें कि फिलहाल सोनम और आनंद मुंबई में हैं। दोनों एक नई जर्नी को शुरुआत करने वाले हैं। सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं और कुछ दिनों पहले ही सोनम ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। इसके साथ ही सोनम कपूर ने अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया था। सोनम ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह इस नई जर्नी को शुरू करने के लिए एक्साइटेड हैं। सोनम की प्रेग्नेंसी की खबरें काफी समय से आ रही थीं, लेकिन वह हमेशा इन खबरों को गलत बतातीं। लेकिन फिर सोनम ने खुद ही ये गुड न्यूज फैंस को दी।

सोनम की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म द जोया फैक्टर में नजर आई थीं। इस फिल्म में सोनम के साथ दलकर सलमान लीड रोल में थे। इसके बाद वह एके वर्सेस एके में दिखी थीं। हालांकि इसमें वह थोड़े ही समय के लिए दिखी थीं। अब सोनम फिल्म ब्लाइंड में नजर आएंगी। पिछले साल सोनम ने इस फिल्म की शूटिंग की थी। हालांकि अभी फिल्म की रिलीज को लेकर कोई जानकारी नहीं है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER