Bollywood / अनुपम खेर ने अपनी बीवी किरण खेर को दी शादी के 35 साल पूरे होने पर बधाई

Zoom News : Aug 26, 2020, 08:23 PM
न्यूज हैल्पलाइन . मुम्बई | अनुपम खेर और किरण खेर दोनों की जोड़ी को बॉलीवुड में बहुत पसंद किया जाता है। आज दोनों ही अपनी निजी ज़िन्दगी में काफी व्यस्त रहते है और इस वजह से दोनों एक दूसरे के साथ समय काम बिता पाते है।  अनुपम खेर अपने दिल की बात सोशल मीडिया पर शेयर करने से कभी पीछे नहीं हटते और आज अपनी शादी के 35 साल पूरे होने पर उन्होंने अपनी बीवी किरण खेर के लिए लिखा एक प्यार  भरा सन्देश।

अनुपम खेर ने किरण खेर के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर करते हुए लिखा, "मेरी प्यारी किरण !हैप्पी 35 एनिवर्सरी।  हम दोनों एक दूसरे को पिछले 45 साल से जानते है।हम दोनों ने साथ में ग्रो किया है और आज दोनों ही स्ट्रांग इंडिविजुअल हैं। अब हमें एक दूसरे के साथ वक़्त बिताने का समय कम मिलता है, तुम आज एक पार्लिअमेंटरीअन हो और मैं एक एक्टर। लेकिन मैं हमेशा तुम्हारे लिए था और हमेशा रहूँगा। तुम एक बहुत अच्छी लड़की हो। हमेशा सुरक्षित रहो। प्यार और प्रार्थना।सालगिरह मुबारक।"

दोनों ही अलग अलग बैकग्राउंड से हैं, अनुपम एक कश्मीरी पंडित और किरण एक पंजाबी। दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं जहाँ दोनों पहले मिले और कब दोस्ती प्यार में बदली, उन्हें पता ही नहीं चला। दोनों ने साल 1985 में शादी की थी और तब से आज तक उनकी शादी शुदा ज़िन्दगी औरो के लिए एक मिसाल है।

किरण खेर आज एक पॉलिटिशियन बन गयी है और उनके पति अनुपम उन्हें हर कदम पर सपोर्ट करते नजर आते है। अनुपम आज कल अपने बेटे सिकंदर खेर के साथ मुंबई में रहते है वही किरण चंडीगढ़ में रहती हैं।

वर्कफ़्रंट पर, अनुपम को आखरी बार फिल्म 'वन डे : जस्टिस डेलीवर्ड ' में देखा गया था जिसमे उन्होंने एक रिटायर्ड जज की भूमिका निभायी।

हमारी पूरी टीम की तरफ से इस एवरग्रीन कपल को शादी की सालगिरह बहुत बहुत मुबारक।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER