बॉलीवुड / अथिया शेट्टी को क्रिकेटर केएल राहुल ने कहा 'चोर', जानें क्या है मामला

Vikrant Shekhawat : Aug 02, 2022, 09:51 PM
बॉलीवुड और क्रिकेट इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक हैं अथिया शेट्टी और के एल राहुल। दोनों काफी समय से रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि दोनों में से अभी तक किसी ने रिलेशनशिप को एक्सेप्ट नहीं किया है। हालांकि सोशल मीडिया पर दोनों एक-दूसरे पर प्यार बरसाते रहते हैं। कई बार अथिया शेट्टी की फोटोज वायरल होती हैं जिसमें वह के एल राहुल के कपड़े पहने नजर आती हैं। अब अथिया ने अपनी नई फोटो शेयर की है जो काफी क्यूट है। इस फोटो पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी उनकी क्यूटनेस की तारीफ कर रहे हैं। वहीं के एल राहुल के कमेंट ने सबका ध्यान खींचा।

अथिया की फोटो पर के एल राहुल ने कमेंट किया, क्यूट हैट चोर। के एल राहुल के इस कमेंट से साफ समझ आ रहा है कि अथिया ने जो ये हैट पहनी है वो क्रिकेटर की ही है।

बता दें कि इससे पहले अथिया ने के एल के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी। उस फोटो में दोनों एक-दूसरे के साथ क्लोज बैठे हैं। फोटो शेयर कर अथिया ने लिखा था, फेवरेट में से एक।

शेट्टी परिवार के करीब के एल

के एल राहुल और अथिया के रिलेशनशिप की खबरें तब तेज हुईं जब पिछले साल अथिया के बर्थडे पर क्रिकेटर ने अथिया को विश किया था। इसके बाद वह अथिया के भाई अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म तड़प के प्रीमियर में शेट्टी परिवार के साथ आए थे। वहीं हाल ही में दोनों साथ में मुनिच गए थे जहां के एल की सर्जरी होनी थी।

शादी की खबरें

जुलाई में दोनों की शादी की खबरें आ रही थीं। ऐसा कहा जा रहा था कि 3 महीने बाद दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए इन खबरों को गलत बताया था। उन्होंने कहा था, 'आशा है कि मुझे भी इस शादी में इन्वाइट किया जाए जो 3 महीने में होने वाली है।'

के एल को लेकर सुनील का क्या कहना

वहीं अथिया के पापा सुनील ने के एल राहुल को लेकर एक इंटरव्यू में कहा था, मुझे लड़का पसंद है और रही शादी की बात तो ये सब उन पर ही रहने दीजिए। बेटी और बेटा दोनों ही जिम्मेदार हैं तो मैं चाहता हूं कि वे फैसला लें। मेरा आर्शीवाद तो हमेशा उनके साथ है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER