- भारत,
- 31-Aug-2020 01:41 PM IST
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा और वीजा के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। नए नियमों के अनुसार 30 सितंबर रात 11:59 बजे तक शेड्यूल अंतरराष्ट्रीय कमर्शियल पैसेंजर फ्लाईंट सेवा रद्द रहेंगी। DGCA ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। इस पाबंदी का असर सभी कार्गों फ्लाईट्स और DGCA द्वारा स्वीकृत विशेष विमानों पर नहीं होगी। बताते चलें कि वंदे भारत मिशन के तहत कुछ चुनिंदा रुटों पर ही अंतर्राष्ट्रीय यात्री फ्लाईट्स का संचालन किया जा रहा है।
— DGCA (@DGCAIndia) August 31, 2020
