बॉलीवुड / बिना मास्क घूम रही भारती ने अपनी फ्रॉक से ढंका मुंह, लोग बोले.. VIDEO

Zoom News : Apr 15, 2021, 03:56 PM
बॉलीवुड | कॉमेडियन भारती सिंह की पपराजी से अच्छी दोस्ती हैं। वह जब कैमरा के सामने पड़ती हैं तो फनी वीडियोज सामने आते हैं। उनका रीसेंट वीडियो भी कुछ ऐसा है। इस वीडियो में भारती खुद बिना मास्क के हैं और एक शख्स को मास्क लगाने के लिए टोकती हैं। जब उन्हें अहसास होता है कि उन्होंने खुद मास्क नहीं लगाया तो वह अपनी फ्रॉक से मुंह ढंकने की कोशिश करती हैं।

भारती का मजाक कुछ लोगों से नहीं पसंद आया

भारती वीडियो में कहती नजर आती हैं, मास्क लगाइए इसके बाद तुरंत बोलती हैं, ओह सॉरी मेरा ही नहीं है। तभी एक फोटोग्राफर की आवाज आती है, अंकल को डरा दिया आपने। भारती का वीडियो कई यूजर्स ने मजाक में लिया वहीं कुछ लोग उनके मास्क ना लगाने पर नाराज भी दिखे। वीडियो पर कई तरह के कॉमेंट्स आए हैं।

NCB जांच के घेरे में आ चुकी हैं भारती

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई लोग इस वक्त कोविड पॉजिटिव हैं। वहीं महाराष्ट्र में कोरोना से निपटने के लिए आंशिक लॉकडाउन है। बता दें कि भारती और उनके राइटर हस्बैंड हर्ष लिंबाचिया NCB जांच के घेरे में आ चुके हैं। बीते साल नवंबर में उन पर ड्रग्स से जुड़े चार्जेज लगे थे।  

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER