Entertainment / मोनालिसा नहीं चला पाईं साइकिल, यूजर्स बोले- आपसे नहीं हो पाएगा

Zoom News : Apr 17, 2022, 07:04 AM
Entertainment | भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देखेंगे कि हर मुश्किल काम को करने वालीं मोनालिसा साइकिल नहीं चला पा रही हैं। मोनालिसा बहुत कोशिश करती हैं, लेकिन वह नहीं कर पातीं। हालांकि वह हार नहीं मानती और फिर साइकिल चलाने में लग जाती हैं। मोनालिसा ने वीडियो शेयर कर लिखा, बहुत हार्ड है। फैंस को मोनालिसा का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। उन्होंने इससे पहले एक्ट्रेस का ये अंदाज नहीं देखा था।

हालांकि फैंस मोनालिसा को सपोर्ट कर रहे हैं। कोई कमेंट कर रहा है ऐसा कुछ नहीं है जो आप नहीं कर सकती तो कोई कमेंट कर रहा है हमें यकीन है आप ये करके दिखाओगी। तो कोई ये भी कह रहा है कि आप गाड़ी में घूमने वाले कहां साइकिल चला पाओगा। वहीं कुछ मोनालिसा को ये भी सलाह दे रहे हैं कि बाल बांधकर साइकलिंग करो।

मोनालिसा के बारे में बता दें कि वह भोजपुरी एक्ट्रेस रही हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में उन्होंने कई हिट फिल्में और गाने दिए हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। हालांकि कुछ समय से वह भोजपुरी इंडस्ट्री से गायब हैं। वह फिलहाल हिंदी टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। मोनालिसा शो बिग बॉस में नजर आई थीं। इस शो के बाद उन्हें घर-घर पहचान मिली। इसके अलावा इस शो से बाहर आने के बाद मोनालिसा में जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन आया। वह पहले से ज्यादा ग्लैमरस हो गईं। वैसे इसी शो में मोनालिसा ने विक्रांत सिंह से शादी भी की थी। शो में शादी करने के बाद दोनों मैरिड लाइफ एंजॉय  कर रहे हैं।

एक्ट्रेस ने फिर टीवी शो नजर, नमक इश्क का में नजर आईं। शो नजर में मोनालिसा ने डायन का किरदार निभाया था। दोनों शो में मोनालिसा ने बोल्ड रोल निभाया था। फिलहाल मोनालिसा शो स्मार्ट जोड़ी में नजर आ रही हैं। इस शो में दोनों बतौर पार्टिसिपेंट नजर आ रहे हैं। देखते हैं कि दोनों ये शो जीत पाएंगे या नहीं। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER