Akanksha Dubey Case / भोजपुरी सिंगर समर सिंह गिरफ्तार, आकांक्षा दुबे आत्‍महत्‍या मामले में चार रहा था फरार

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के सुसाइड मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। एक्ट्रेस के सुसाइड मामले का मुख्य आरोपी भोजपुरी सिंगर समर सिंह को थाना नंदग्राम इलाके के चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी राजनगर एक्सटेंशन से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने सीएम योगी से की न्याय की गुहार लगाई थी। आकांक्षा दुबे की मां ने सिंगर समर सिंह पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और हत्या की धमकी

Akanksha Dubey Case: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) के सुसाइड मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। एक्ट्रेस के सुसाइड मामले का मुख्य आरोपी भोजपुरी सिंगर समर सिंह को थाना नंदग्राम इलाके के चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी राजनगर एक्सटेंशन से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने सीएम योगी से की न्याय की गुहार लगाई थी। आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की मां ने सिंगर समर सिंह पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है।

आकांक्षा दुबे की मां के गंभीर आरोप

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की मां का आरोप है कि समर सिंह के सपा नेताओं से करीबी रिश्ते की वजह से पुलिस लचर रवैया अपना रही है। उन्होंने बताया कि सपा नेता शिवपाल सिंह के साथ समर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) का शव सारनाथ के एक होटल में पंखे से लटका मिला था। आकांक्षा के परिवार ने एक्ट्रेस की मौत की सीबीआई जांच की मांग की है। एक्ट्रेस आकांक्षा के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा हुआ है कि उसके पेट में भूरे रंग का कोई लिक्विड मिला है। 

आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट

आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक्ट्रेस के शराब पीने के सबूत नहीं मिले हैं। इस रिपोर्ट में आकांक्षा की कलाई पर जख्म के कुछ निशान मिले हैं। बता दें कि आकांक्षा की मां ने समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया है। बीते दिनों आकांक्षा की मां ने पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन से मुलाकात की थी।