दिल्ली / अरविंद केजरीवाल की बड़ी घोषणा, 4 किलो की जगह 7.5 किलो मिलेगा फ्री राशन, पेंशन भी दोगुनी

News18 : Mar 21, 2020, 04:33 PM
नई दिल्ली। कोरोना के राजधानी में बढ़ते प्रकोप को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वासियों को आराम देने के लिए शनिवार को घोषणाओं की झड़ी लगा दी। केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि अब दिल्ली की जनता जो राशन की दुकानों से सामान लेती है उन्हें चार किलो की जगह 7.5 किलो राशन मिलेगा और उसका कुछ भी पैसा नहीं लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे करीब 72 लाख लोग यानि 18 लाख परिवारों को सीधा फायदा होगा। इसके साथ ही उन्होंने विधवाओं, बुजुर्गों और विकलांगों की पेंशन को दोगुना कर दिया।

पेंशन की दोगुनी

केजरीवाल ने इस दौरान कहा कि विधावा, बुजुर्ग और विकलांगों को इस बिमारी से बचाने के लिए उन्हें सुरक्षा और संसाधनों की जरूरत होगी। इसी को देखते हुए सरकार ने 2.5 लाख विधवाओं, 5 लाख बुजुर्गों और 1 लाख विकलांगों की पेंशन को दोगुना करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जो लोग बेघर हैं और नाइट शेल्टर्स में रह रहे हैं उनके लिए सुबह और शाम का खाना इन्हीं शेल्टर्स में दिया जाएगा। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इन शेल्टर्स में काई आकर खाना खा सकता है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER