Bigg Boss 14 / राखी सावंत ने निक्की तम्बोली के बीच जबरदस्त टकराव, एक दूसरे पर किए अश्लील कमेंट, देखे VIDEO

Zoom News : Dec 19, 2020, 11:35 AM
Bigg Boss 14: बिग बॉस टीवी का सबसे विवादित रियलिटी शो है। अगर इसमें कंट्रोवर्सी क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत शामिल हो जाए तो इसमें मसाला कई गुना बढ़ जाता है। जैसा कि सभी जानते हैं बिग बॉस 14 में राखी सावंत बतौर चैलेंजर एंट्री कर चुकी हैं। बिग बॉस 14 के लेटेस्ट एपिसोड में ऐसा ही कुछ हुआ। राखी सावंत ने निक्की तम्बोली और मनु पंजाबी को लेकर ऐसा कमेंट किया कि दोनों राखी पर बरस पड़े।

बिग बॉस 14 के लेटेस्ट एपिसोड में राखी सावंत ने निक्की तम्बोली पर सेक्सिस्ट कमेंट किया। उन्होंने कहा,"मर्दों को कोने में ले लेकर बैठी है चुगलखोर।" निक्की और राखी के बीच पहले से काफी मनमुटाव चल रहा था, लेकिन राखी के इस विवादित कमेंट ने निक्की का पारा हाई कर दिया। निक्की चिल्ला कर राखी से कहती हैं,"मैं कौने में ले लेकर बैठूंगी, तुम क्यों जलती हो, तुम इनसिक्योर हो।"

राखी का विवादित कमेंट

निक्की आगे कहती हैं,"बोलती हो कि 15 साल से काम किया है, सब जनता जानती है कौन सा काम।" इसके बाद निक्की जाने लगती हैं, तभी राखी दोबारा कमेंट करती हैं,"परफ्यूम डालकर लोगों को लेकर कोने में बैठती है।" इस पर निक्की राखी को घटिया लोग बोलती हैं। फिर राखी तेज-तेज हंसने लगती हैं।

यहां देखिए राखी सावंत और निक्की की बहस का वीडियो-

अर्शी खान और राखी सावंत पर भड़के मनु पंजाबी

इसके बाद मनु पंजाबी राखी सावंत और अर्शी खान पर भड़क जाते हैं। वह कहते हैं कि ये लोग एक लड़का लड़की के रिलेशनशिप का मजाक उड़ा रहे हैं। वह कहते हैं कि जो लोग इसे सपोर्ट कर रहे हैं, तो ये बहुत बड़ी बात है। वह अपने हाथ जोड़ लेते हैं। इसके बाद अर्शी खान मनु पंजाबी पर ब्रेन वॉश करने का आरोप लगाती हैं। राखी सावंत फिर मनु पंजाबी के पास जाकर कहती हैं कि उनके खिलाफ निक्की का ब्रेन वॉश मत करो। मनु एक बार फिर राखी पर भड़क जाते हैं और दोनों की तगड़ी बहस होती है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER