Bollywood / बिपाशा बासु और करन सिंह ग्रोवर ने घर बैठे किया 'डेंजरस' को प्रमोट

Zoom News : Aug 11, 2020, 11:20 PM
न्यूज़ हेल्पलाइन . मुम्बई | किसी भी फिल्म, शो, गाने की  सफलता के पीछे उसकी प्रमोशन बहुत अहम हिस्सेदारी रखती हैं। अब वह दिन गए जब हमारे स्टार्स मीडिया कांफ्रेंस रखते थे, टीवी रियलिटी शोज़ पर जाते थे अपने नए काम के प्रमोशन के लिए। अब तो सब काम घर बैठे बैठे ही हो रहा है। घर से ही प्रमोशन भी की जा रही हैं।  बिपाशा बासु और करन सिंह ग्रोवर जो जल्द ही 'डेंजरस'  वेब शो में नजर आने वाले है एक साथ , दोनों ने मिलकर किया अपने घर बैठे ही उसका प्रमोशन।

बिपाशा बासु ने करन के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा ,"गुड मॉर्निंग। वर्क फ्रॉम होम। हम एमएक्स एक्सक्लूसिव #डेंजरस शो  को घर बैठे ही प्रमोट कर रहे हैं।  हम मीडिया के साथ फेस टू फेस इंटरेक्शन को मिस क्र रहे है लेकिन वह कहते है न शो मस्ट गो ऑन"

'डेंजरस ' में बिपाशा बासु और करन सिंह ग्रोवर लीड रोल में नजर आने वाले हैं। दोनों काफी समय के बाद एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे और इस शो के माध्यम से बिपाशा भी डिजिटल दुनिया में अपना कदम रख रही है।

शो की कहानी आदित्य धनराज (करन)की जिंदगी के इर्द गिर्द घूमती हैं। उसकी  जिंदगी में एक बड़ा झटका लगता है जब उसकी बीवी दिआ को किडनैप कर लिया जाता हैं। इसके बाद उसकी लाइफ में उसकी पूर्व प्रेमिका नेहा (बिपाशा)आती है जिसे यह केस सोल्व करने के लिए भेजा जाता हैं।

कल ही शो से एक गाना 'आईज तेरी कातिलाना है' रिलीज़ किया गया हैं। गाने को मीका सिंह ने गाया है और गाने में बिपाशा और करन की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया है। इस गाने की झलकी देखकर ऑडियंस अब शो देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

'डेंजरस' को भूषण पटेल ने डायरेक्ट किया है और शो को मीका सिंह और विक्रम भट्ट ने प्रोडूस किया है। शो में सुय्यश राय, सोनाली राउत, नताशा सूरी और नितिन अरोरा भी नजर आएंगे। शो एमएक्स प्लेयर पर 14 अगस्त से स्ट्रीम होगा।  





SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER