Bollywood / प्रेग्नेंसी में बिपाशा बसु का बोल्ड अंदाज, यूजर्स ने किया ट्रोल

Zoom News : Nov 04, 2022, 06:01 PM
Bollywood | बिपाशा बसु जल्द ही मां बनने वाली हैं। वह इन दिनों प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं। बॉलीवुड की बोल्ड और ग्लैमरस अदाकाराओं में से एक बिपाशा ने लेटेस्ट फोटोशूट कराया है जिसमें वह बेबी बंप फ्लान्ट करती हुई दिख रही हैं। वह इससे पहले भी बेबी बंप के साथ फोटोशूट करवा चुकी हैं। साझा की गई तस्वीरों में बिपाशा ने गोल्डन कलर के कपड़े से खुद को कवर किया है। बिपाशा ने कैप्शन बताया कि अपने शरीर से प्यार करना चाहिए। हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स को उनकी ये तस्वीरें रास नहीं आईं और उन्हें ट्रोल करने लगे।

यूजर्स ने किया ट्रोल

बिपाशा  के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो देखा जा सकता है। उन्होंने अपना बेली ओपन रखा है और बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। बिपाशा की तस्वीरें देख यूजर्स भड़क गए। एक यूजर ने कहा, सनातन धर्म संस्कृति पर बॉलीवुड इंडस्ट्री बड़ा धब्बा है। एक यूजर ने लिखा, देश की संस्कृति की ऐसी तैसी कर दी। एक ने कहा, साड़ी में भी अच्छा लगता।

बोल्ड लुक की तारीफ

ट्रोल्स के जवाब में बिपाशा बसु की तारीफ करने वालों लोगों की भी कमी नहीं है। किसी ने उन्हें गॉर्जियस बताया तो किसी ने उनकी बोल्ड अदाओं की तारीफ की। 

बड़े पर्दे से गायब

बिपाशा बसु लंब समय से फिल्मों में नजर नहीं आई हैं। उनकी आखिरी फिल्म 2015 में आई अलोन थी। बिपाशा ने साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। शादी के बाद वह निजी जिंदगी में व्यस्त हो गईं। हालांकि बीच-बीच में वह पपराजी के कैमरे में जरूर कैद होती रही हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER