देश / देवरिया सदर से BJP विधायक जन्मेजय सिंह का लखनऊ में निधन

News18 : Aug 21, 2020, 08:28 AM
लखनऊ/देवरिया। उत्तर प्रदेश में विधानसभा (UP Assembly) के मॉनसून सत्र (Monsoon Session) के बीच एक बुरी खबर आई है। बीजेपी के देवरिया सदर (Deoria Sadar) से विधायक जन्मेजय सिंह (MLA Janmejaya Singh) का निधन (Death) हो गया है। वह कई महीनों से बीमार चल रहे थे। लखनऊ में उनकी मौत के बाद उनके क्षेत्र में शोक की लहर है। जन्मेजय सिंह सदर तहसील के देवगांव के रहने वाले थे। वह 75 वर्ष के थे।

जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात अचानक उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई। इस दौरान उन्हें सिविल अस्पताल फिर लोहिया संस्थान ले जाया गया। उन्हें हार्ट अटैक पड़ा था। डॉक्टर जब तक स्थिति को संभालते उनकी मौत हो चुकी थी। इलाज के दौरान विधायक का कोरोना टेस्ट भी किया गया था, जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आई थी।


2012 और 2017 में लगातार जीते

जन्मेजय सिंह का जन्म 7 जुलाई, 1945 को देवरिया में त्रिलोकीनाथ सिंह के घर हुआ था। उनकी पत्नी का नाम गुजराती देवी है और उनके 3 बेटे और 4 बेटियां हैं। वह बीजेपी से लगातार दो बार से विधायक थे। 2012 में उन्होंने बसपा प्रत्याशी  प्रमोद सिंह को हराया था, वहीं 2017 में उन्होंने सपा के उम्मीदवार जेपी जायसवाल को बड़े अंतर से मात दी थी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER