देश / बीजेपी ने 3 लोकसभा व 16 विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची की जारी

Vikrant Shekhawat : Oct 07, 2021, 01:02 PM
नई दिल्ली: सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देश के कई प्रदेशों में होने वाले उपचुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया है। भाजपा के ट्विटर हैंडिल पर बताया गया कि, पार्टी द्वारा केंद्र शासित प्रदेश दादरा-नगर हवेली, मध्य प्रदेश व हिमाचल प्रदेश की 3 लोकसभा सीटों और विभिन्न राज्यों की 16 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। इन राज्यों में पश्चिम बंगाल, राजस्थान, कर्नाटक, हरियाणा और आंध्र प्रदेश भी शामिल हैं।

भारतीय चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, उपरोक्त सभी राज्यों में 30 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे। भाजपा ने इन्हीं उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इन उम्मीदवारों में दादरा एवं नगर हवेली लोकसभा क्षेत्र से महेश गावित, मप्र की खंडवा से ज्ञानेश्वर पाटिल, आंध्र प्रदेश की बाड़वेल से पुन्थाला सुरेश, हरियाणा की ऐलानाबाद सीट से गोविंद कांडा और हिमाचल की फतेहपुर सीट से बलदेव ठाकुर का नाम घोषित किया गया है।

ब्रिगेडियर को भी दिया टिकट

हिमाचल भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि, पार्टी पार्टी ने कारगिल युद्ध में हिस्सा ले चुके ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर (सेवानिवृत्त) को हिमाचल प्रदेश के मंडी से टिकट दिया है। खुशाल ठाकुर 18 ग्रेनेडियर्स के कमांडिंग ऑफिसर थे, जो 1999 में टाइगर हिल पर कब्जा करने के सफल ऑपरेशन का हिस्सा था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER