Bollywood / बॉलीवुड सितारों ने दी ओणम की बधाइयां

31 अगस्त को ओणम का त्योहार बड़ी ही खुशी के साथ मनाया जा रहा है। ये त्योहार खासकर दक्षिण भारत में ज्यादा लोकप्रिय है। लोग अपने घरों की साफ-सफाई करते है, घर में अच्छे-अच्छे पकवान बनते हैं। आज सभी बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ त्योहार मना रहे हैं। ऐसे में हमारे बॉलीवुड सितारों ने भी अपने फैंस को ओणम की बधाइयाँ दी है। सभी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को ओणम की विशेज दी।

न्यूज हैल्पलाइन . मुम्बई | 31 अगस्त को ओणम का त्योहार बड़ी ही खुशी के साथ मनाया जा रहा है। ये त्योहार खासकर दक्षिण भारत में ज्यादा लोकप्रिय है। लोग अपने घरों की साफ-सफाई करते है, घर में अच्छे-अच्छे पकवान बनते हैं। 

ऐसा कहा जाता है कि केरल में महाबली नाम के एक असुर राजा थे। उनके राज्य में प्रजा बहुत सुखी व संपन्न थी। इसी दौरान भगवान विष्णु वामन अवतार लेकर आए और तीन पग में उनका पूरा राज्य लेकर उनका उद्धार कर दिया। माना जाता है कि वे साल में एक बार अपनी प्रजा को देखने के लिए आते हैं, तब से केरल में हर साल राजा बलि के स्वागत में ओणम का पर्व मनाया जाता है। 

आज सभी बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ त्योहार मना रहे हैं। ऐसे में हमारे बॉलीवुड सितारों ने भी अपने फैंस को ओणम की बधाइयाँ दी है। सभी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को ओणम की विशेज दी। 

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पर ओणम की कुछ तस्वीरें शेयर कर लिखा, "हैप्पी ओणम .. केरल में मनाया जाने वाला फसल उत्सव ..।"

प्रोड्यूसर और डायरेक्टर करण जौहर ने लिखा, "आप सभी को ओणम की बधाइयाँ। सभी को खुशियाँ और पॉजिविटी।"

शिल्पा शेट्टी ने भी अपने फैंस को ओणम की बधाइयाँ देते हुए एक पोस्ट शेयर किया और लिखा, "आप सभी को ओणम की बहुत बहुत बधाइयाँ। ये त्योहार आप सभी के जीवन में खुशियाँ, आशीर्वाद और शांति लेकर आएं। नमस्कारम्।"

बॉलीवुड की न्यू बी एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने अपनी एक फोटो शेयर कर ओणम की विशेज देते हुए लिखा, "आप सभी को ओणम की बधाइयाँ।"

इनके अलावा बॉलीवुड के कई और सेलिब्रिटीज जैसे- अनुष्का शर्मा, भूमि पेडनेकर, अर्जुन कपूर, रिचा चड्ढा, अली फजल ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर ओणम की शुभकामनाएं दी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER