Bollywood / सितारों ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, तो वहीं वर्धन पुरी बने श्री कृष्ण

Zoom News : Aug 11, 2020, 11:17 PM
न्यूज़ हेल्पलाइन . मुम्बई |  आज देश में जन्माष्टमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है, हालांकि कुछ लोग इसे आज मना रहें हैं तो कुछ लोग इसे कल मनाएंगे। हर साल बड़ी ही हंसी खुशी और उल्लास के साथ ये त्योहार मनाया जाता है, और लोग कृष्ण जन्मोत्सव को सेलिब्रेट करने के लिए अपने घरों की मंदिरों को सजाते है, वही जगह जगह पर मंदिरें फूले से सजी हुई दिखती है। 

कृष्ण जन्माष्टमी के खास दिनपर फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटीज ने भी देशवासियों को इस त्योहार की शुभकामनाएं दी हैं। एक्टर्स जैसे- शिल्पा शेट्टी, जावेद अख्तर, नील नितिन मुकेश, प्रीति जिंटा, कपिल शर्मा, रंगोली चंदेल, नीतू कपूर, मिका सिंह जैसे कई सितारों ने सोशल मीडिया पर सभी को बधाईया दी हैं। और इस मौके पर बॉलीवुड एक्टर वर्धन पुरी ने कृष्ण बनकर सबको शुभकामनाएं दी। 

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने पिछले साल की जन्माष्टमी की फोटोज़ का वीडियो बनाकर शेयर किया है और लिखा, "जन्माष्टमी की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। भगवान कृष्ण हमारी सारी चिंता को हर ले, और हमें साहस प्रदान करें। कृष्ण जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर कृष्ण हम सबको खुशियाँ, प्यार और शांति का आशीर्वाद दें।"

जावेद अख्तर ने लिखा, "उन्होंने (श्रीकृष्ण) कहा था, अर्जुन जीवन से यूं गुजर जैसे पत्ता पानी पर तैरता है, कि एक और तो वो पूरा पानी में होता है और दूसरी और पूरा सूखा। सभी भाइयों और बहनों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।"

नील नितिन मुकेश ने अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो कृष्ण बने हुए नजर आ रहें हैं। फोटो शेयर की और लिखा, "हैप्पी जन्माष्टमी। आप सभी को बहुत सारा प्यार, आशीर्वाद और खुशियाँ।"

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने लिखा, "भगवान कृष्णा आप सभी के सारे दुख दूर कर दें, और आपको सुख, समृद्धि और शांति प्रदान करें। हैप्पी जन्माष्टमी। जय श्री कृष्णा।"

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "कृष्णा जन्माष्टमी की आप सबको बहुत बहुत बधाई। जय श्री कृष्णा।"

रंगोली चंदेल ने भगवान कृष्णा की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "जन्माष्टमी के शुभवसार पर सबको ढेर सारी बधाइयाँ! !! श्री कृष्ण जी का आशीर्वाद सब पर बना रहे।"

नीतू कपूर और सिंगर मिका सिंह ने भी सभी को जन्माष्टमी की ढेरों शुभकामनाएं और बधाइयाँ दी है। वही बात करें अगर एक्टर वर्धन पुरी की तो उन्होंने कृष्ण के गेटअप में अपनी एक तस्वीर शेयर की है। फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा, "मधुबन में जो कन्हैया किसी गोपी से मिले, कभी मुस्काए कभी छेड़े कभी बात करें. ... राधा कैसे ना जले।"

वर्धन फोटो में कान्हा बने हुए बासुरी बजाते दिखाई दे रहे हैं। वर्धन के फैंस उन्हें कान्हा के अवतार में देखकर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER