World News / ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ की हालत नाजुक ब्रिटिश PM लिज ट्रस बोलीं- पूरा देश शाही परिवार के साथ

Zoom News : Sep 08, 2022, 07:37 PM
World News: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की हालत नाजुक है। महारानी 96 साल की हैं। डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल सुपरविजन में रखा है। बकिंघम पैलेस की ओर से महारानी की हेल्‍थ पर बयान जारी किया गया है। न्यूज एजेंसी AP की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टर महामहिम के स्वास्थ्य के लिए चिंतित हैं। स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कासल में उनका इलाज चल रहा है।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने भी इस खबर पर चिंता जताई है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- बकिंघम पैलेस की खबर से पूरा देश चिंतित होगा। मेरे विचार और हमारे यूनाइटेड किंगडम के लोगों के विचार इस समय महारानी और उनके परिवार के साथ हैं।

महारानी की जिंदगी से जुड़ी सबसे अहम तस्वीरें...


एलिजाबेथ का जन्म 21 अप्रैल 1926 को लंदन में हुआ था। उनके पिता अल्बर्ट ड्यूक ऑफ यॉर्क और उनकी मां एलिजाबेथ बोवेस-लियोन थीं।


ये तस्वीर एलिजाबेथ की है, जब वो 2 साल की थीं। वो अल्बर्ट और बोवेस-लियोन की पहली संतान थीं।


4 साल की एलिजाबेथ ओलंपिया में एक रॉयल टूर्नामेंट में गई थीं। ये तस्वीर उसी समय ली गई थी। वो कई बार ओलंपिया इंटरनेशनल हॉर्स शो देखने जाती थीं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER