उत्तर प्रदेश / बस ने वैष्णो देवी से आ रहे सात को रौंदा, सभी मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख का एलान

AMAR UJALA : Oct 11, 2019, 10:22 AM
बुलंदशहर | नरोरा में गांधी घाट पर श्मशान घाट के रास्ते के किनारे सो रही चार महिलाओं और तीन बच्चियों की एक यात्री बस की चपेट में आने से मौत हो गई। सभी लोग वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। रात्रि में करीब ढाई बजे बस गांधी घाट पर आकर रुकी।

सुबह गंगास्नान कर वापस लौटने के इरादे से सभी यात्री इधर उधर सो गए जबकि मृतक सभी सातों श्मशान घाट के रास्ते के किनारे सड़क पर चटाई डाल कर लेट गए थे।

एसडीएम संजय कुमार, सीओ विक्रम सिंह व नरोरा आसपास थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। मृतकों में सभी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कोष से सभी मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देने का एलान किया है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER