Special / केरोसीन छिड़ककर बाल सीधा करवा रहा था युवक, अचानक लग गई आग और फिर...

हेयर स्टाइल के लिए लोग नई-नई तरकीब अपना रहे हैं। सोशल मीडिया में ऐसे कई वीडियो आपको मिलेगें जिसमें पार्लर में बाल पर आग लगाकर बाल सीधा किया जाता है। केरल के तिरुवनंतपुरम के वेंगनूर में एक किशोर के लिए यह जानलेवा साबित हुआ। केरोसीन सिर पर छिड़ककर बाल सीधा कर रहे 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

तिरुवनंतपुरम | हेयर स्टाइल के लिए लोग नई-नई तरकीब अपना रहे हैं। सोशल मीडिया में ऐसे कई वीडियो आपको मिलेगें जिसमें पार्लर में बाल पर आग लगाकर बाल सीधा किया जाता है। केरल के तिरुवनंतपुरम के वेंगनूर में एक किशोर के लिए यह जानलेवा साबित हुआ। केरोसीन सिर पर छिड़ककर बाल सीधा कर रहे 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम शिवनारायण है। वह सातवीं कक्षा में पढ़ता था। मंगलवार को उसने कथित रूप से अपने बालों पर केरोसीन छिड़ककर जलती हुई माचिस की तीली से उन्हें सीधा करने का प्रयास किया।

दसअसल, लोगों द्वारा आग का इस्तेमाल कर बाल सीधे करने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। पुलिस ने कहा कि शिवनारायण सोशल मीडिया का आदी था। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बताया गया कि घटना के समय घर पर केवल उसकी दादी मौजूद थीं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER