Bollywood / सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ की दोस्ती को हुए 45 साल, किया सेलिब्रेट

Zoom News : Sep 22, 2020, 06:04 PM
न्यूज हैल्पलाइन . मुम्बई | कई बॉलीवुड फिल्मों में एकसाथ काम कर चुके एक्टर सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ की दोस्ती को 45 साल पूरे हो गए हैं। जैकी और सुनील दोनों बहुत ही अच्छे दोस्त है, और अपनी दोस्ती के 45 साल पूरे होने पर सुनील ने इसे सोशल मीडिया के जरिए सेलिब्रेट किया है। 

दरअसल सुनील ने अपने सोशल मीडिया पर जैकी श्रॉफ के साथ एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर कर उन्होंने जैकी के साथ अपनी 45 साल की दोस्ती को याद किया। और उन्होंने कैप्शन दिया, "45 साल पूरे और अभी आगे जारी। पेस्ट्री प्लेस टू खंडाला।" 

वीडियो में दोनों मस्ती करते हुए दिख रहें हैं। सुनील शेट्टी के इस पोस्ट पर फैंस के साथ कई सितारे भी कमेंट्स कर दोनों के इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। 

सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ फिल्मों जैसे- "बॉर्डर", "बाज: ए बर्ड इन डेंजर" और "रिफ्यूजी" सहित कई फिल्मों में एक साथ काम कर चुके है। 

जैकी श्रॉफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे फिल्म "सूर्यवंशी" में नजर आएंगे। फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ लीड रोल में है। इसके अलावा आपको बता दें कि जैकी और सुनील शेट्टी एकसाथ फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाले है। 

फिल्म "मुंबई सागा" में दोनों एक साथ दिखाई देगें। इस फिल्म में जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर, रोनित रॉय और अमोल जैसे कलाकार हैं। फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता करेंगे। इस फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अनुराधा गुप्ता प्रोड्यूस करने वाले है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER