बॉलीवुड / केएल राहुल और अथिया कब लेंगे सात फेरे? सुनील शेट्टी ने दिया जवाब

Vikrant Shekhawat : Aug 23, 2022, 11:00 PM
बॉलीवुड और क्रिकेटर का पुराना नाता रहा है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आज के दौर के पावर कपल में से हैं। इस बीच बॉलीवुड और क्रिकेट से जुड़े एक और कपल के शादी के कयास लंबे समय से लगाए जा रहे हैं। जी हां, ये हैं केएल राहुल और अथिया शेट्टी। उनकी जोड़ी को फैन्स काफी पसंद करते हैं। केएल राहुल के साथ क्रिकेट दौरे पर कई बार अथिया शेट्टी को साथ देखा जाता है। दोनों 3 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। उनकी शादी को लेकर क्या प्लानिंग है अब इस पर सुनील शेट्टी ने जवाब दिया है।

नए घर में शिफ्ट होने की चर्चा

हाल ही में खबर आई कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी दोनों एक साथ शिफ्ट हो गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप  रह रहे हैं। उन्हें बांद्रा के कार्टर रोड पर घर मिल गया है। केएल राहुल इस वक्त जिम्बाब्वे के साथ क्रिकेट मैच में बिजी हैं। उनके नए घर में शिफ्ट होने के बाद एक बार फिर से शादी की खबरों ने जोर पकड़ा है

सुनील शेट्टी का जवाब

इंस्टैंट बॉलीवुड से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने बेटी की शादी के सवाल पर कहा, ‘मुझे लगता है कि जैसे ही बच्चे डिसाइड करेंगे, राहुल का अभी एशिया कप है, वर्ल्ड कप है, साउथ अफ्रीका टूर है, ऑस्ट्रेलिया टूर है, जब बच्चों को ब्रेक मिलेगा तब शादी होगी। रेस्ट डे पर शादी नहीं हो सकती।‘    

फैन्स को शादी का इंतजार

अथिया और केएल राहुल सोशल मीडिया पर कई बार खुलकर अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं। अब फैन्स को इंतजार है कि कब वो सात फेरे लेंगे। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER