नई दिल्ली / चंद्रयान 2: विक्रम लैंडर से संपर्क टूटा, जानें अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा

Live Hindustan : Sep 07, 2019, 07:27 AM
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि विक्रम लैंडर से संपर्क टूट जाने के बाद भी चंद्रयान-2 मून मिशन में इसरो के वैज्ञानिकों ने बेहतरीन कार्य किया। 

केजरीवाल ने कहा, “हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है। उन्होंने इतिहास रचा है। निराश होने की जरूरत नहीं है। हमारे वैज्ञानिकों ने उम्दा काम किया है। जय हिंद।”

भारत के मून लैंडर विक्रम से उस समय संपर्क टूट गया, जब वह शनिवार तड़के चंद्रमा की सतह की ओर बढ़ रहा था। इसरो के अध्यक्ष के. सिवन ने कहा कि संपर्क उस समय टूटा, जब विक्रम चंद्रमा के दक्षिणी धु्रव पर उतरने वाले स्थान से 2.1 किलोमीटर दूर रह गया था।

अंतिम क्षणों में चूके, चंद्रमा की सतह से 2.1 किमी दूर चंद्रयान-2 के लैंडर से संपर्क टूटा

वैज्ञानिकों पर गर्व है : हर्षवर्धन

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने शनिवार को कहा कि चंद्रयान-2 पर इसरो का प्रयास पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण क्षण था।  

हर्षवर्धन ने ट्वीट किया, “प्रिय इसरो के वैज्ञानिक भारत को आप पर गर्व है। चंद्रयान-2 के लिए आपने अपना सवोर्त्तम दिया।” उन्होंने कहा कि आपके साहस की कोई तुलना नहीं है। मुझे अटल जी की कविता याद आ रही है- 'हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा।'  उन्होंने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि भविष्य में हमारे वैज्ञानिक इस मिशन को पूरा करेंगे। 


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER