Christmas 2020 / इस क्रिसमस को बनाएं यादगार, इस तरह करे परिवार से साथ सेलिब्रेट

Zoom News : Dec 23, 2020, 10:46 PM
Christmas 2020: क्रिसमस को यादगार बनाने के लिए लोग कई दिनों पहले से ही तैयारियों में जुट जाते हैं। हालांकि इस साल कोरोना ने सभी त्योहारों की रंगत को कुछ फीका कर दिया। लेकिन इस वजह से निराश होने की जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनको आजमा कर आप इस क्रिसमस को यादगार बना सकते हैं।

  • इस बार क्रिसमस पर घर से बाहर जाने से बचें। सबसे बेस्ट ऑप्शन है घर पर ही परिवार के साथ रहें और जमकर सेलिब्रेशन करें।
  • क्रिसमस पर सबसे जरूरी घर की सजावट है, इसलिए आप सबसे पहले घर की सजावट करें। उन चीजों को बनाएं, जिन्हें आप खाना ज्यादा पसंद करते हैं।
  • इस त्योहार में क्रिसमस ट्री सबसे अहम होता है। क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए बच्चों में बहुत उत्सुकता रहती है। आप घर के आंगन में क्रिसमस के पेड़ को ट्रिम करें और उसे रंग बिरंगी एलईडी लाइट से सजाएं।
  • पार्टी के दौरान कौन-कौन सी एक्टिविटी करनी है, इसकी लिस्ट पहले से ही तैयार कर लें। पार्टी के लिए सामान, कपड़े, खाने-पीने का सामान सब पहले ही मंगाकर रख लें।
  • क्रिसमस को मजेदार बनाने के लिए कुछ अलग सोचें। आप घर में गिफ्ट बनाकर एक-दूसरे को दे सकते हैं। पूरे परिवार के साथ मिलकर कोई सेंटा मूवी देख सकते हैं। क्रिसमस पर आधारित कोई पेंटिंग बना सकते हैं।
  • इस बार शायद आप अपने कई दोस्तों और रिश्तेदारों से मिल न सकें तो इसके लिए आप क्रिसमस के दिन उनसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ सकते हैं।
  • कोरोना काल में गिफ्ट खरीदने के लिए बाहर जाना अच्छा ऑप्शन नहीं है। इसलिए ऑनलाइन ही खरीददारी करें और उन्हें अपने दोस्तों या रिश्तेदारों तक पहुंचा दें।
  • बच्चों को जीसस की जिंदगी से जुड़ी कहानियां सुना सकते हैं, इनडोर गेम्स बच्चों के साथ खेलें।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER