Christmas 2020 / क्रिसमस पर एक साथ नजर आयी कपूर फैमिली, कुछ इस अंदाज में सेलिब्रेट किया, देखे...

Zoom News : Dec 25, 2020, 01:51 PM
Christmas 2020: आज पूरी दुनिया में क्रिसमस को सेलिब्रेट किया जा रहा है। लेकिन कोरोना वायरस महामारी ने इसके सेलिब्रेशन में खलल डाल दिया है। लोग अब इसे सबके साथ नहीं बल्कि परिवार और करीबी दोस्तों के साथ ही सेलिब्रेट कर रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स कहां पीछे रहने वाले हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने अपने घर पर क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स दिखाई दिए।

करीना कपूर खान ने भी परिवार और दोस्तों के साथ क्रिसमस को सेलिब्रेट किया। उन्होंने क्रिसमस पार्टी सेलिब्रेशन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर भी शेयर की। इस तस्वीर में करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, सोहा अली खान, कुणाल खेमू,अदार पूनावाला और नताशा पूनावाला साथ दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में सभी ने सैंटा की टोपी या बैंड पहना हुआ है।

फैंस को किया क्रिसमस विश

इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना कपूर खान ने फैंस को क्रिमसस की बधाई दी है। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,"वो खुशी और फजी अहसास, आप सभी को क्रिसमस की ढेर सारी शुभकामनाएं।" करीना कपूर की इस पोस्ट पर उनके फैंस कमेंट कर रहे हैं और उन्हें भी क्रिसमस की बधाइयां दे रहे हैं। इस पोस्ट को चार लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

यहां देखिए करीना कपूर का इंस्टाग्राम पोस्ट-

ब्लैक आउटफिट में दिखे करीना-सैफ

क्रिसमस पार्टी की मेजबानी करने वाली करीना कपूर खान ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ था। वहीं सैफ अली खान ने करीना के ड्रेस से मैचिंग का ब्लैक आउटफिट पहना हुआ था। सैफ करीना एक बार फिर पैरेंट्स बनने वाले हैं। कुछ हफ्ते पहले दोनों ने करीना के प्रेग्नेंट होने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER