बॉलीवुड / भारती को ढाई महीने तक नहीं पता चला कि प्रेग्नेंट हैं, बताया- कैसे हुआ

Zoom News : Mar 15, 2022, 09:35 PM
बॉलीवुड | कॉमेडियन भारती मां बनने वाली हैं। अप्रैल में उनके घर में नन्हा मेहमान आ जाएगा। कुछ महीने पहले हर्ष और भारती ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपने फैन्स को यह खुशखबरी दी थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें प्रेग्नेंसी का पता कैसे लगा। उन्होंने एक और मजेदार खुलासा किया है। भारती ने बताया कि शुरू के ढाई महीने तक उन्हें पता भी नहीं चल पाया था कि वह प्रेग्नेंट हैं। वह मजाक में बोलीं कि मोटे लोगों को पता नहीं चल पाता है। भारती ने बताया कि वह आराम से घूमती-फिरती और नाचती रही थीं।

बोलीं, टेस्ट का रिजल्ट था सरप्राइज

भारती और हर्ष अप्रैल के फर्स्ट वीक में पेरेंट्स बन जाएंगे। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में एक इंटरव्यू में बात की है। पिंकविला से बातचीत में भारती ने बताया, जब मैं प्रेग्नेंट हुई तो ढाई महीने तक पता ही नहीं चला कि प्रेग्नेंट हूं। मोटे लोगों का पता नहीं चलता। मैं खा रही हूं, शूट कर रही हूं, दौड़ रही हूं, डांस दीवाने में डांस कर रही हूं। तभी मुझे लगा कि एक बार चेक कर लेना चाहिए। जब मैंने किया तो टेस्ट करके बाहर आ गई। जब वापस गई तो देखा दो लाइनें। मैंने हर्ष को बताया। इसलिए हमारे लिए यह एक सरप्राइज ही था।

भारती को रात में होता है पनीर खाने का मन

हर्ष बताते हैं, बच्चा दो साल पहले हो जाता या बाद में भी होता तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं थी। भारती अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी ऐक्टिव  हैं। वह शूट पर जाती हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि हर्ष कैसे उनकी देखभाल कर रहे हैं। उन्होंने बताया था, हर्ष मेरी नर्स की तरह है। जब मेरी कमर में दर्द होता है तो वह पानी गरम करके मेरी कमर दबाता है। रात में जब चना भटूरा या डेयरी प्रोडक्ट्स खाने की क्रेविंग होती है तो वह फूड ऐप्स चेक करता है कि कौन होम डिलिवरी कर सकता है। मुझे पनीर और दूध कभी पसंद नहीं था लेकिन रात में खाने का मन होने लगता है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER