बॉलीवुड / न्यूड फोटोशूट पर रणवीर के खिलाफ आई शिकायत, महिलाओं को किया हर्ट?

Zoom News : Jul 25, 2022, 11:07 PM
बॉलीवुड | रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट को लेकर एक नया बवाल सामने आया है। रिपोर्ट्स हैं कि उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। यह कंप्लेंट मुंबई पुलिस के पास की गई है। रणवीर सिंह पर महिलाओं की भावनाएं आहत करने का आरोप है। बता दें कि रणवीर सिंह ने बीते दिनों पेपर मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। उनका यह फोटोशूट इंटरनेट पर आते ही तहलका मचा चुका है। कुछ लोग रणवीर के इन इन फोटोज का विरोध कर चुके हैं। वहीं इंडस्ट्री के कई लोग सपोर्ट में भी हैं। वहीं रणवीर का कहना है कि वह 1000 लोगों के सामने भी कपड़े उतार सकते हैं। उनके लिए फिजिकल नेकेड होना कठिन नहीं है।

फंस चुके हैं मिलिंद सोमन

रणवीर सिंह के लेटेस्ट फोटोज पर खबरें आईं, मीम्स बने और खूब वायरल भी हुईं। अब इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह पर महिलाओं की भावनाएं आहत करने का आरोप है और मुंबई पुलिस को उनके खिलाफ शिकायत मिली है। इससे पहले मिलिंद सोमन भी बीच पर नेकेड दौड़ लगाने के बाद मुसीबत में फंस चुके हैं। उनके खिलाफ भी शिकायत दर्ज हुई थी।

मिमी चक्रवर्ती ने भी उठाया था सवाल

बता दें कि आलिया भट्ट रीसेंटली रणवीर के पक्ष में बोली हैं। उन्होंने डार्लिंग्स के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रणवीर की ट्रोलिंग पर कहा था कि वह अपने फेवरिट रणवीर सिंह के खिलाफ कुछ बर्दाश्त नहीं कर सकतीं। उन्होंने कहा था कि वह रणवीर से प्यार करती हैं। उन्होंने फिल्मों से बहुत कुछ दिया है। लोगों को उनको भी प्यार देना चाहिए। इससे पहले बंगाली ऐक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती रणवीर के इस फोटोशूट पर सवाल उठा चुकी हैं। उन्होंने ट्वीट किया था कि यही काम अगर किसी लड़की ने किया होता तो शायद उसका घर जला दिया जाता।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER