Zoom News : Apr 05, 2024, 10:10 AM
Lok Sabha Elections: कांग्रेस पार्टी आज अपना चुनाव घोषणापत्र जारी करनेवाली है। कांग्रेस का यह घोषणा पत्र पांच ‘न्याय’ और 25 ‘गारंटी’ पर आधारित होगा। पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और महासचिव राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय में घोषणापत्र जारी करेंगे। वहीं 6 अप्रैल को जयपुर एवं हैदराबाद में घोषणा पत्र से संबंधित जनसभाएं आयोजित की जाएंगी जिनमें पार्टी के शीर्ष नेता शामिल होंगे। जयपुर में आयोजित घोषणापत्र संबंधी रैली को कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा संबोधित करेंगी। हैदराबाद में घोषणापत्र संबंधी जनसभा को राहुल गांधी संबोधित करेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उसका घोषणापत्र पार्टी के पांच न्याय – ‘हिस्सेदारी न्याय’, ‘किसान न्याय’, ‘नारी न्याय’, ‘श्रमिक न्याय’ और ‘युवा न्याय’- पर आधारित होगा।
- पांच न्याय
- हिस्सेदारी न्याय
- किसान न्याय
- नारी न्याय
- श्रमिक न्याय
- युवा न्याय