COVID-19 Update / देश में कोरोना के मामले 2.87 लाख के पार, दिल्ली में एक दिन में गई 110 मरीजों की जान

News18 : Jun 11, 2020, 08:39 AM
दिल्ली:  देश में बुधवार रात तक कोविड-19 (Covid-19) के 2.85 लाख केस सामने आ चुके हैं। इनमें से करीब 8 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। देश में सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र (Maharashtra) में हुई हैं। इसके बाद गुजरात (Gujarat) और दिल्ली (Delhi) में जानें गई हैं। अगर हम शहरों के हिसाब से देखें तो मुंबई (Mumbai) ने सबसे अधिक लोग खोए हैं। इसके बाद अहमदाबाद (Ahmedabad) और दिल्ली (Delhi) में मौतें हुई हैं। 

पुणे में 24 घंटे में कोरोना के 435 केस मिले हैं। वहीं, एक दिन में 7 मरीजों की जान भी गई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना के 10394 केस हो गए हैं और अब तक 449 मरीजों की जान गई है।

महाराष्ट्र में बुधवार को 3254 नए कोरोना मरीज मिले। यहां संक्रमितों की संख्या 94,041 हो गई है। बुधवार को राज्य में 149 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई। इसके साथ मृतकों का आंकड़ा 3438 हो गया है। इधर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को लोगों से अपील की है कि वे बेवजह भीड़ न बढ़ाएं वरना लॉकडाउन में दी गई ढील वापस ले ली जाएगी। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER