बॉलीवुड / फिल्म मलंग में बोल्ड लुक में नजर आएगी दिशा पाटनी, आदित्य रॉय कपूर संग वायरल हो रहा रेड बिकनी लुक

Jansatta : Jan 21, 2020, 01:05 PM
बॉलीवुड डेस्क | अक्सर अपने हॉट अवतार को लेकर सोशल मीडिया के जरिए चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी एक बार फिर से अपने बोल्ड लुक के जरिए लाइमलाइट लूट रही हैं। दिलचस्प ये है कि इस बार दिशा सिल्वर स्क्रीन पर अपना हॉट लुक से दर्शकों को इंप्रेस कर रही हैं। गौरतलब है कि अब तक आपने दिशा की जो भी फिल्में देखी हैं उनमें वह डीसेंट गर्ल के रूप में ही नजर आई फिर चाहे वो महेंद्र सिंह धोनी हो या फिर बाघी और बाघी 2। लेकिन अपनी अपकमिंग फिल्म मलंग (Malaang) में वह बिकनी लुक में नजर आने वाली हैं। दिशा की रेड बिकनी लुक में तस्वीर काफी वायरल हो रही है। यह सीन आने वाली फिल्म मलंग का है। इस फिल्म में दिशा अपने को-स्टार आदित्य रॉय कपूर के साथ इंटीमेट सीन भी करते दिखाई देंगी। हाल ही में फिल्म का टाइटल सॉन्ग रिलीज हुआ है जिसमें दिशा-आदित्य के साथ रोमांटिक अंदाज में दिख रही हैं। देखिए दिशा की लेटेस्ट तस्वीरें। 

मलंग के जरिए दिशा पहली बार आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आ रही हैं। फिल्म के टाइटल ट्रैक में दोनों की लव केमिस्ट्री दमदार दिख रही है।

Malang Title Track में दिशा ने आदित्य रॉय कपूर के साथ कई रोमांटिक सीन्स शूट किए हैं। उसी ट्रैक से बिकनी वाली तस्वीर फैंस को काफी अट्रैक्ट कर रही है।

तमाम दफा दिशा अपनी तस्वीरों को लेकर ट्रोल होती हैं लेकिन उनके इस अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है।

ऐसा पहली बार है जब दिशा किसी फिल्म में अपना हॉट लुक दर्शा रही हैं।

मोहित सूरी निर्देशित इस फिल्म में दिशा पटानी और आदित्य रॉय कपूर के अलावा अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी अहम भूमिका में हैं।

आदित्य और दिशा स्टारर फिल्म मलंग 7 फरबरी 2020 को रिलीज हो रही है।

इसके बाद जल्द ही दिशा एक बार फिर से सलमान खान संग राधे में नजर आने वाली हैं। इससे पहले उन्होंने भारत में भी 'बजरंगी भाईजान' के साथ काम किया है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER