Rajasthani Masti / किसी ने दिया जहर किसी की बदल गयी जिंदगानी - जानिए Kalu Beti की मौत जा खौफनाक सच

Zoom News : Oct 06, 2021, 09:03 PM
Rajasthani Masti Kalu beti Death : राजस्थान के एक छोटे से गांव से निकलकर बड़ा नाम कमाने वाले कालू बेटी (Kalu Beti) यानी आशीष सैनी अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। उनका ऐसा अचानक चले जाना उनके परिवार और उनके फैंस के लिए बड़ा झटका हैं। मंगलवार के दिन उनके निधन की खबर सामने आई। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने जबर्दरस्त काम किया आज राजस्थान हर बच्चे-बच्चे की जुबान पर उनका हैं। कहा जा रहा है कि विषाक्त भोजन के सेवन से उनकी मौत हुई हैं।

कब और किसने दिया जहर

राजस्थानी भाषा राजस्थान के लोगों का गौरव है। और उसी को आगे ले जाने का का कर रहे थे आशीष सैनी।  21 साल की कम उम्र में अब इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। ऐसी चर्चा है कि रविवार की शाम आशीष आपने किसी दोस्त के यहां खाने पर गए थे। उसके बाद से उन्हें परेशनी होने लगी। या तो कोई चीज उन्होंने ऐसी खा ली जिसका असर उनके शरीर पर उल्टा असर हो गया। अथवा फिर किसी ने उनको कुछ गलत खिला दिया। यह फिलहाल एक बड़ा सवाल है। इन सब हालातों के बीच आशीष के साथ किसी अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। अभी उनकी मौत का सच साफ़ नहीं हो पाया है, उनके कुछ दोस्त तो यह भी कह रहे है उन्होंने खुद जहर लिया था। 

राजस्थानी मस्ती यूट्यूब चैनल हुए थे फेमस

आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा के आशीष (Director of Rajasthani Masti) इतने बड़े कलाकार कैसे बने। उसके पीछे की वजह है उनकी लगन और मेहनत। शुरूआती दौर में ना उनके पास कैमरा था न ही कोई अनुभव। पर नि:स्वार्थ भाव से वह मेहनत करते गए और धीरे-धीरे उनकी मेहनत सफलता में बदल गयी। आज राजस्थान के बच्चे-बच्चे की जुबान पर उनका नाम है। लदया ठेकेदार और कालू बेटी की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आयी। लदया ठेकेदार का रोल उन्ही के दोस्त सुदीप चौधरी किया करते है। उनकी मृत्यु उनकी पूरी टीम को मानसिक आघात पहुंचा है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER