बॉलीवुड / दिशा ने आखिरी कॉल सुशांत को नहीं बल्कि इस दोस्त को की थी

Live Hindustan : Aug 09, 2020, 07:56 PM
बॉलीवुड डेस्क | दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एक्स-मैनेजर दिशा सलियन ने 8 जून को मुंबई में बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी थी। इसके बाद 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। दोनों की मौत को जोड़ा जा रहा है। दिशा ने जब आत्महत्या की तो उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को नहीं बल्कि अपनी दोस्त अंकिता को फोन किया था। मुंबई पुलिस ने एएनआई को बयान देते हुए बताया है। विशाल ठाकुर, डीसीपी जोन-11 का कहना है कि दिशा ने अंकिता को आखिरी फोन किया था, उनका बयान रिकॉर्ड किया जा चुका है। अभी तक करीब 20-25 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। 

इसके अलावा विशाल ने कहा कि दिशा सलियन की बॉडी नैकेड नहीं मिली थी। आत्महत्या के बाद मौके पर तुरंत पुलिस पहुंच गई थी। बॉडी का पंचनामा किया गया था। इसके अलावा दिशा के माता-पिता भी स्पॉट पर मौजूद थे। 

आपको बता दें कि दिशा सलियन और सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर काफी कॉन्ट्रोवर्सी हो रही है। सुशांत के पिता ने 44 दिन बाद एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर FIR दर्ज कराई है। हाल ही में रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की डायरी का एक पन्ना शेयर किया था। इस पन्ने में सुशांत ने रिया और एक्ट्रेस के परिवार वालों को लेकर कुछ लाइनें लिखी थीं। लेकिन अब उस पन्ने में सुशांत की हैंडराइटिंग को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। फैन्स सोशल मीडिया पर एक्टर और रिया द्वारा शेयर किए गए पन्ने की हैंडराइटिंग की तुलना कर रहे हैं। फैन्स का कहना है कि दोनों ही हैंडराइटिंग अलग हैं। एक्टर ऐसा कुछ नहीं लिख सकते हैं। कई फैन्स ने सोशल मीडिया पर सुशांत की पुरानी हैंडराइटिंग के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं। उन्होंने दोनों में फर्क भी बताया है। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER