मनोरंजन / रजत बेदी की कार से नशे में धुत शख्स को लगी टक्कर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया; केस दर्ज

मुंबई के अंधेरी इलाके में ऐक्टर रजत बेदी की कार से एक शख्स को टक्कर लगने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। दरअसल, वह शख्स घटना के समय नशे में था और सड़क पार कर रहा था। रजत उसे एक अस्पताल ले गए जहां उसे फिलहाल आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क: अभिनेता रजत बेदी के खिलाफ मुंबई के डीएन नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज हुई है। जानकारी के मुताबिक रजत बेदी ने बीती शाम रात राह चलते एक शख्स को कार से टक्कर मार दी। हालांकि रजत घायल शख्स को छोड़कर भागे नहीं बल्कि कूपर अस्पताल लेकर गए, जहां घायल का इलाज किया जा रहा है। हॉस्पिटल में एडमिट कराने के बाद रजत ने पीड़ित के परिवार को सूचित किया, साथ ही पीड़ित की पत्नी से मदद का वादा किया।

पुलिस को दिए बयान में रजत ने बताया कि शख्स को उनकी कार से टक्कर लग गई थी। रजत बेदी के खिलाफ IPC की धाराओं और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत FIR दर्ज हो गई है।

रजत बेदी भारतीय फिल्म अभिनेता और टेलीविजन निर्माता हैं, जो कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। इन्हें कोई मिल गया (2003) के अपने राज सक्सेना के किरदार निभाने के कारण जाना जाता है। इसके अलावा ये चालीस से भी अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। इनमें रक्त (2004), खामोश... खौफ की रात (2005) और रॉकी-दी रिबल (2006) हैं। रजत बेदी को कोई मिल गया, करन अर्जुन और हैलो कौन फिल्मों से पहचान मिली। वह जानी दुश्मन में सन्नी देओल और सुनील शेट्टी के साथ काम कर चुके हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER