विशेष / विजयादशमी 2019: दशहरा असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है

Live Hindustan : Oct 08, 2019, 07:05 AM
Dussehra 2019 | आज देश भर में दशहरा का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा। दशहरा असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है। दशहरा को विजया दशमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान राम ने लंकापति रावण से युद्ध करके संसार को यह संदेश दिया कि बुराई चाहे कितनी भी बड़ी क्यों ना हो, अच्छाई के सामने ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सकती। आइए आज इस मौके पर दोस्तों और रिश्तेदारों को विश करने के लिए हम आपके लिए लाएं हैं दशहरा के ये लेटेस्ट शुभकामना संदेश। 


-भीतर के रावण को जो खुद आग लगाएंगे

सही मायनों में वो ही दशहरा मनाएंगे

दशहरा की शुभकामनाएं।


-इससे पहले दशहरे की शाम हो जाए

मेरा SMS औरों की तरह आम हो जाए

सारे मोबाइल नेटवर्क जाम हो जाए

और दशहरा विश करना आम हो जाए

शुभ दशहरा।


-इस दशहरे हर मनुष्य बस एक नेक काम करे

अंतर्मन में पनप रही हर बुराई का सर्वनाश करे। 

इसी कामना के साथ आपको दशहरे की शुभकामना।


-आज की नई सुबह इतनी सुहानी हो जाए

आपके दुखों की सारी बातें पुरानी हो जाएं

दे जाए इतनी खुशियां ये दशहरा आपको

कि खुशी भी आपकी मुस्कुराहट की दीवानी हो जाए

दशहरा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं


-बुराई का होता है विनाश

दशहरा लता है उम्मीद की आस

रावण की तरह आपके दुखों का हो नाश

विजयदशमी की शुभकामनाएं


-हो आपकी लाइफ में खुशियों का मेला

कभी ना आये कोई झमेला

सदा सुखी रहे आपका बसेरा

मुबारक हो आपको दशहरा


-दशहरे का यह पावन त्यौहार,

घर में लाये आपके खुशियां अपार,

श्री राम जी करें आप पर खुशियों की बौछार,

ऐसी शुभ कामनायें हमारी करो स्वीकार।

दशहरे की हार्दिक बधाई!

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER