राजनीति / वसुंधरा राजे का धमाकेदार इंटरव्यू

Zoom News : Dec 17, 2020, 01:16 PM
सवाल : पायलट-गहलोत की लड़ाई को आप किस नजरिये से देखती हैं?

जवाब: राजे:-दोनों की लड़ाइयों से जनता पछताई है 


सवाल: सरकार के 2 साल के कार्यकाल को आप कैसे देख रही हैं?

जवाब : गहलोत सरकार का प्रमुख काम भाजपा सरकार के कार्यकाल की योजनाओं को बंद करना रहा या फिर उनका नाम बदल कर उन पर अपनी मुहर लगाना। भामाशाह योजना इसका मुकम्मल उदाहरण है। लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित हुई ‘भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना’ को इस सरकार ने मार दिया। हमने किसानो की बिजली फ्री की, जिसे बंद कर दिया।


सवाल: पूनियां ने कहा है कि बड़े चेहरे के बिना चुनाव लड़ा जायेगा। उनका इशारा कहीं आपकी ओर तो नहीं?

जवाब: ये प्रश्न तो उन्ही से पूछिये।


सवाल: राजनीति में पायलट और गहलोत में से किसे पसंद करती है। दोनों की लड़ाई को आप किस नजरिये से देखती हैं?

जवाब : ये भाजपा में होते तो मैं ज़रूर बता देती। दोनों की लड़ाई उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है। ये जरूर कहूंगी कि इससे राजस्थान को नुकसान हुआ है। दोनों की लड़ाई से जनता पछताई है।


सवाल: पायलट ने आरोप लगाया था कि गहलोत ने आपकी मदद की। आपके सरकारी मकान को लेकर सवाल उठाये थे?

जवाब : विपक्ष आरोप लगाता रहता है। कभी सीएम मुझ पर आरोप लगाते हैं तो कभी कांग्रेस के दूसरे नेता। सच यह है कि मुझे सरकारी आवास विधायक के रूप में मिला हुआ है। हमारी सरकार ने 2003 -2008 में विधायक माहिर आज़ाद और देवी सिंह भाटी को भी इसी श्रेणी का आवास दिया था। हमने 2013-2018 में इसी श्रेणी का आवास भाजपा विधायक प्रह्लाद गुंजल को आवंटित किया था। मैं दो बार मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, नेता प्रतिपक्ष, 5 बार विधायक और 5 बार सांसद रह चुकी हूं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER