बॉलीवुड / मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

Zoom News : Dec 11, 2020, 09:03 PM
बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। बताया जा रहा है कि उन्हें गंभीर हालत में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) को लेकर फिल्मफेयर ने यह जानकारी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर दी है। रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) के जल्द स्वस्थ होने की कामना सेलेब्स के साथ-साथ फैन्स भी कर रहे हैं।

रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) को लेकर फिल्मफेयर ने इंस्टाग्राम पर लिखा: "कोरियोग्राफर कम डायरेक्टर रेमो डिसूजा को हार्ट आटैक आया है। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।" रेमो डिसूजा की इस खबर पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं। रेमो डिसूजा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' इस साल जनवरी में रिलीज हुई थी। इसमें वरुण धवन और श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आए थे।

रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) फिल्म डायरेक्शन के साथ-साथ कई बड़ी फिल्मों में कोरियोग्राफी कर चुके हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1995 में की थी। साल 2000 में 'दिल पे मत ले यार' फिल्म में उन्होंने कोरियोग्राफी की। बता दें कि उन्होंने 'फ्लाइंग जट', 'रेस 3', 'फालतू', 'एबीसीडी', 'एबीसीडी 2' और 'स्ट्रीट डांसर' जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया है। इसके अलावा वो कई रियलिटी शो में भी नजर आ चुके हैं। रेमो डिसूजा डांस प्लस शो में मुख्य जज की भूमिका निभाते हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER