बॉलीवुड / अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर वापस आए रेमो डिसूजा, वीडियो हुआ वायरल

Vikrant Shekhawat : Dec 19, 2020, 01:29 PM
बॉलीवुड: कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर वापस आ गए हैं। कुछ दिनों पहले उन्हें हार्ट अटैक आने के बाद हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, जहां पर उनका इलाज चल रहा था। रेमो डिसूजा ने वापस घर आने के बाद फैन्स और अपने कुछ करीबी लोगों को शुक्रिया कहा है।

रेमो डिसूजा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिख रहा है कि घर पर उनका शानदार स्वागत किया गया है। रेमो ने कैप्शन में लिखा, ''प्रार्थनाओं और आशीर्वाद के लिए आप सभी का धन्यवाद। मैं वापस आ गया हूं। इस खूबसूरत स्वागत के लिए गैब्रिएल डिसूजा, एडोनिस और एडी को थैंक्यू। मेरे सभी दोस्तों को भी शुक्रिया।''

वीडियो में रेमो डिसूजा लोवर और टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। वह बलून्स से घिरे हुए हैं और कैमरे के सामने थम्ब्स अप कर रहे हैं। फैन्स उनकी वापसी पर वेलकम कर रहे हैं। रेमो के इस पोस्ट पर टेरेंस लुईस ने कमेंट करते लिखा, ''आपने मेरा दिन बना दिया। आपको घर पर देखकर बहुत खुशी हुई। मैं आपसे मिलने के लिए जल्द आ रहा हूं। गीता कपूर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, ''बहुत खुशी हुई कि आप घर आ गए। आप हमेशा स्वस्थ, हेल्दी और खुश रहें।''

बताते चलें कि इससे पहले पत्नी लिजेल ने हॉस्पिटल से रेमो डिसूजा का एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह चेयर पर बैठकर टैप डांस करते नजर आए थे। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते कैप्शन में लिखा, ''पैरों पर डांस करना एक चीज होती है, दिल से डांस करना एक अलग बात होती है। रेमो डिसूजा, फैन्स का शुक्रिया आपकी दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए।''

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER