बॉलीवुड / रेमो डिसूजा की सेहत काफी सुधार, पत्नी संग रोमांटिक डांस करते आए नजर, वीडियो वायरल

Zoom News : Dec 27, 2020, 09:38 AM
बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) और उनकी पत्नी लिजेल का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।  रेमो को बीते दिनों दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रेमो डिसूजा (Remo D'Souza Video) की सेहत में अब काफी सुधार है। उन्होंने क्रिसमस 2020 (Christmas 2020) के मौके पर फैन्स को बधाई दी। अब हाल ही में रेमो और लिजेल का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो में रेमो डिसूजा (Remo D'souza) अपनी पत्नी लिजेल (Lizelle) के साथ डांस कर रहे हैं। वीडियो में लिजेल काफी इमोशनल नजर आ रही हैं। रेमो और लिजेल के इस वीडियो को वूम्प्ला के इंस्टाग्राम एकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। दोनों के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बता दें, रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) फिल्म डायरेक्शन के साथ-साथ कई बड़ी फिल्मों में कोरियोग्राफी कर चुके हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1995 में की थी। साल 2000 में 'दिल पे मत ले यार' फिल्म में उन्होंने कोरियोग्राफी की।  रेमो डिसूजा ने 'फ्लाइंग जट', 'रेस 3', 'फालतू', 'एबीसीडी', 'एबीसीडी 2' और 'स्ट्रीट डांसर' जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया है। इसके अलावा वो कई रियलिटी शो में भी नजर आ चुके हैं। रेमो डिसूजा डांस प्लस शो में मुख्य जज की भूमिका निभाते हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER