एंटरटेनमेंट / 16 साल की मशहूर TikToker सिया कक्कड़ ने की आत्महत्या, रात को हुई थी मैनेजर से बात

मनोरंजन जगत से एक और हैरान कर देने वाली खबर आई है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक 16 साल की टिक-टॉकर सिया कक्कड़ ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली है। सिया ने इतना कठोर कदम क्यों उठाया फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिया ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी डांस वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें वो पंजाबी गाने पर डांस करती दिख रही हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क | मनोरंजन जगत से एक और हैरान कर देने वाली खबर आई है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक 16 साल की टिक-टॉकर सिया कक्कड़ (Siya Kakkar Commits Suicide) ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली है। 

सिया ने इतना कठोर कदम क्यों उठाया फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिया ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी डांस वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें वो पंजाबी गाने पर डांस करती दिख रही हैं।

सिया के मैनेजर अर्जुन सरीन के मुताबिक बुधवार रात को उनकी एक गाने के सिलसिले में सिया से बात हुई थी। वह अच्छे मूड में थीं और एकदम ठीक थीं। उनके मैनेजर ने बताया उन्हें नहीं पता आखिर ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से सिया ने ये कदम उठाया।

बता दें कि इंस्टाग्राम पर सिया के 91 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। सिया के टिकटॉक पर 1.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं। सिया अभी महज 16 साल की थीं।

याद दिला दे कि बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत एक मध्यमवर्गीय पारिवारिक पृष्ठभूमि से आते थे। उन्होंने काफी संघर्ष के बाद बॉलीवुड तक का सफर तय किया था। उनके सपने बड़े थे। इतने जिंदादिल होने के बावजूद उन्हें कौन सा गम सताता रहा इस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।