विश्व / अमेरिका के न्यूयॉर्क में गोलीबारी, चार लोगों की मौत, तीन घायल

AMAR UJALA : Oct 13, 2019, 03:00 AM
न्यूयॉर्क | अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में शनिवार को गोलीबारी हुई। ब्रूकलिन में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हैं। घायल होने वालों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। न्यूयॉर्क सिटी पुलिस ने बताया कि यह गोलीबारी न्यूयॉर्क के ब्रूकलिन स्थित 74 यूटिका एवेन्यू में हुई।

न्यूयॉर्क पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि घटना स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे ब्रूकलिन के नजदीक वीक्सविले स्थित 74 यूटिका एवेन्यू की है। घटनास्थल पर चार लोग मृत पाए गए। 

पुलिस के अनुसार अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इससे पहले भी कनसास शहर के एक बार में गोलीबारी हुई थी। गोलीबारी की इस वारदात में भी चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि पांच लोग घायल हो गए थे। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER