बॉलीवुड / निकाह से पहले गौहर ने जैद का किया था मेकअप, वायरल हो रहा वीडियो

Zoom News : Dec 26, 2020, 01:35 PM
बॉलीवुड डेस्क | गौहर खान शुक्रवार को मंगेतर जैद दरबार के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। इस वेडिंग सेरेमनी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें गौहर खान, जैद का मेकअप करती नजर आ रही हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि गौहर खान, जैद के चेहर पर फाउंडेशन लगा रही हैं। उनके इस अंदाज को बहुत पसंद किया जा रहा है। जैद का मेकअप करने के बाद गौहर खुद भी तैयार होती नजर आती हैं। यह वीडियो निकाह से पहले का है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

गौहर खान ने निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की थीं। इसके साथ उन्होंने खूबसूरत कैप्शन लिखा था। फोटोज में गौहर व्हाइट एंड गोल्डल शरारा में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने हैवी जूलरी पहनी थी। वहीं, जैद क्रीम कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम नजर आए। गौहर खान ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते कैप्शन में लिखा, ''कुबूल है।'' 

इससे पहले गुरुवार रात को दोनों स्टार्स ने अपनी मेहंदी सेरेमनी का सेलिब्रेशन किया था। इस दौरान जैद दरबार के पिता और दिग्गज संगीतकार इस्माइल दरबार 'हम दिल दे चुके सनम' का गाना लुट गए हम तेरी मोहब्बत में गाते नजर आए थे।

उम्र के फासले को लेकर गौहर ने कही थी यह बात

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों के बीच 12 साल का अंतर बताया जा रहा था। इस पर गौहर खान ने कहा था कि इस तरह की खबरें गलत हैं। वह मुझसे 12 साल छोटा नहीं है। यह ठीक है कि मेरी उम्र उससे कुछ अधिक है, लेकिन यह अंतर इतना बड़ा नहीं है। इसके अलावा गौहर खान ने कहा था कि भले ही मैं उम्र में जैद से बड़ी हूं, लेकिन वह मेरे मुकाबले कहीं ज्यादा मेच्योर हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER