बॉलीवुड / गौहर खान और जैद दरबार के निकाह का इंतजार खत्म, दोनों ने कहा 'कुबूल है', देखें...

Zoom News : Dec 25, 2020, 06:57 PM
बॉलीवुड डेस्क | गौहर खान और जैद दरबार के निकाह का इंतजार खत्म हो गया है। दोनों मुंबई के के आईटीसी ग्रैंड मराठा होटल में आयोजित निकाह सेरेमनी में एक-दूजे के हो गए। इस होटल में ही मेहंदी से लेकर निकाह तक का आयोजन रखा गया था। गौहर खान और जैद दरबार दोनों ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'कुबूल है' कैप्शन के साथ निकाह की खबर दी है और तस्वीरें शेयर की हैं।

दोनों सितारे बीते कई दिनों से लगातार अपनी शादी के कार्यक्रम की तस्वीरें शेयर कर रहे थे। यही नहीं दोनों ने प्री-वेडिंग फोटो शूट भी कराया था और फैन्स के साथ तस्वीरें शेयर की थीं। इससे पहले गुरुवार रात को दोनों स्टार्स ने अपनी मेहंदी सेरेमनी का सेलिब्रेशन किया था। इस दौरान जैद दरबार के पिता और दिग्गज संगीतकार इस्माइल दरबार 'हम दिल दे चुके सनम' का गाना लुट गए हम तेरी मोहब्बत में गाते नजर आए थे।

गौहर ने अपने फैन्‍स और मीडिया को भी अपनी खुश‍ियों में शामिल किया। वह लगातार इंस्‍टाग्राम पर फोटोज शेयर कर प्री-वेडिंग सेरेमनी की अपडेट्स शेयर कर रही थीं। दोनों ने लॉकडाउन के दौरान ही हमेशा के लिए एक-दूजे का होने का फैसला लिया था। दिलचस्प बात यह है कि जैद दरबार और गौहर खान के बीच उम्र का बड़ा अंतर है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों के बीच 12 साल का अंतर बताया जा रहा था। इस पर गौहर खान ने कहा था कि इस तरह की खबरें गलत हैं। वह मुझसे 12 साल छोटा नहीं है। यह ठीक है कि मेरी उम्र उससे कुछ अधिक है, लेकिन यह अंतर इतना बड़ा नहीं है। इसके अलावा गौहर खान ने कहा था कि भले ही मैं उम्र में जैद से बड़ी हूं, लेकिन वह मेरे मुकाबले कहीं ज्यादा मेच्योर है। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER