Gold Price Today: / खुशखबरी, सस्ता हुआ सोना और चांदी, फटाफट जानें आज के नए रेट्स

सोने की कीमतों (Gold Prices) में आज राहत मिली है। वैश्विक दरों में गिरावट के बीच भारतीय बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स (MCX) पर मंगलवार को सोने का भाव 0।20 फीसदी गिरकर 48,455 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, कमजोर मांग के कारण सोने के भाव में यह गिरावट आई है।

नई दिल्ली। सोने की कीमतों (Gold Prices) में आज राहत मिली है। वैश्विक दरों में गिरावट के बीच भारतीय बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स (MCX) पर मंगलवार को सोने का भाव 0।20 फीसदी गिरकर 48,455 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, कमजोर मांग के कारण सोने के भाव में यह गिरावट आई है। सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी मंगलवार को गिरावट आई। चांदी का भाव 0।45 फीसदी की गिरावट के बाद 71,487 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 0.3% की गिरावट के साथ 1,876.24 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.7% गिरकर 27.60 डॉलर प्रति औंस जबकि प्लैटिनम 1,174 डॉलर पर स्थिर था।

मंगलवार को 10 ग्राम सोने का भाव 48,455 पर ट्रेड कर रहा है, वहीं चांदी भी गिरावट के बाद 71,487 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। बता दें कि पिछले सत्र में, सोना 0।26% बढ़कर 4 महीने के उच्च स्तर पर बंद हुआ था, जबकि चांदी के दाम 1% से ज्यादा का उछाल आया था।

पिछले कुछ दिनों में भारतीयों बाजारों में Gold ETF (एक्सचेंज ट्रेडेट फंड) में जमकर निवेश किया है। सोने की कीमतों में तेजी के बीच गोल्ड ईटीएफ में निवेश बढ़ा है। निवेशक इसे निवेश का सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं।

एक्सपर्ट के अनुसार अभी सोने चांदी के भाव में और तेजी आ सकती है। कोरोना वायरस सोने की कीमतों में तेजी का एक कारण हो सकता है। हाल ही में सामने एक रिपोर्ट में बताया गया है कि आने वाले महीनों में कोरोना की तीसरी लहर भी आएगी। एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले समय में सोना 50 हजार पार करेगा इसलिए निवेश के लिहाज से यह उचित समय है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER