हरियाणा / 314 नए केस आए, कुल संक्रमित मरीज 19 हजार के पार, इनमें से 4585 एक्टिव

Zoom News : Jul 09, 2020, 04:02 PM

हरियाणा में गुरुवार को 314 नए मरीजों के साथ कुल कोरोना मरीजों की संख्या 19 हजार पार कर गई। अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमित का आंकड़ा 19,004 है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार दोपहर तक किसी की कोरोना से मौत नहीं हुई है। अब 4585 एक्टिव मरीज मौजूद हैं। 65 की हालत नाजुक बनी हुई है, इनमें से 45 अॉक्सीजन पर सांस ले रहे हैं तो 20 वेंटीलेटर पर हैं। 


गुरुवार को 31 मरीज डिस्चार्ज हुए। इसके बाद अब कुल डिस्चार्ज होने वाले मरीजों का आंकड़ा 14,137 हो गया है। गुड़गांव में 98, सोनीपत में 85, रोहतक में 35, पलवल में 24, करनाल में 24, पानीपत में 21, झज्जर में 16, जींद में 7, पंचकूला में 2 और यमुनानगर में 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज आए हैं। वहीं 31 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। पलवल से 18, पानीपत से 7, झज्जर से 6 मरीजों को छुट्टी मिली है। 


प्रदेश में अभी तक 3,37,318 सैंपलिंग हो चुकी है। इनमें से 3,12,272 निगेटिव आए हैं, 19 हजार 4 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 12,734 पुरुष हैं, 6268 महिलाएं हैं और 2 ट्रांसजेंडर हैं। प्रदेश में अब रिकवरी रेट 74.39 फीसदी हो गया है। मरीजों का डबलिंग रेट 20 दिन है। 


अब तक 282 मरीजों की कोरोना से मौत
प्रदेश में अभी तक 282 मरीजों की मौत हुई है। इनमें 208 पुरुष और 74 महिला शामिल हैं। अभी तक गुड़गांव में 102, फरीदाबाद में 97, सोनीपत में 20, रोहतक में 12, करनाल में 8, पानीपत व हिसार में 7, रेवाड़ी और अम्बाला में 5, भिवानी, झज्जर व जींद में 4-4, पलवल में 3 तथा नूंह, कुरुक्षेत्र, नारनौल व चरखी-दादरी में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है।


प्रदेश में ये है कोरोना की स्थिति

  • प्रदेश में अमेरिका से लौटे 21 लोगों, 14 इटली के नागरिकों और 133 जमातियों को मिलाकर संक्रमितों का आंकड़ा 19,004 पर पहुंच गया। इनमें गुड़गांव में 6414, फरीदाबाद में 4926, सोनीपत में 1728, रोहतक में 864, अम्बाला में 392, पलवल में 410, भिवानी में 561, करनाल में 458, हिसार में 330, महेंद्रगढ़ में 337, झज्जर में 420, रेवाड़ी में 477, नूंह में 263, पानीपत में 309, कुरुक्षेत्र में 180, फतेहाबाद में 129, पंचकूला में 131, जींद में 142, सिरसा में 161, यमुनानगर में 126, कैथल में 122, चरखी दादरी में 89 पॉजिटिव मिले। 
  • 14 इटली के नागरिकों समेत कोरोना को मात देने वालों का प्रदेश में आंकड़ा 14,137 हो गया है। इनमें गुड़गांव में 5228, फरीदाबाद में 3849, सोनीपत में 1114, रोहतक में 533, अम्बाला में 332, पलवल में 303, भिवानी में 420, करनाल में 283, हिसार में 203, महेंद्रगढ़ में 245, झज्जर में 274, रेवाड़ी में 188, नूंह में 191, पानीपत में 165, कुरुक्षेत्र में 117, फतेहाबाद में 106, पंचकूला में 109, जींद में 93, सिरसा में 102, यमुनानगर में 100, कैथल में 91, चरखी दादरी में 56 ठीक हो चुके हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER