बॉलीवुड | टीवी की खूबसूरत अदाकारा हिना खान (Hina Khan) सिर्फ अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर ही नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। हाल ही में हिना खान ने एक इंस्टा स्टोरी शेयर की, जिसके बाद से फैन्स को ये डर सताने लगा कि क्या उनका ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) के साथ ब्रेकअप हो गया है?
हिना का पोस्ट
दरअसल हाल ही में हिना खान ने एक इंस्टा स्टोरी शेयर की थी। इस इंस्टा स्टोरी में हिना खान ने अपनी तस्वीर शेयर की थी। वहीं तस्वीर के ऊपर हैशटैग के साथ 'टाइम टू ब्रेकअप' (#TimeToBreakup) लिखा था। हिना खान की इस तस्वीर को देख फैन्स काफी परेशान हो गए और सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस से सवाल पूछने लगे।
फैन्स हुए परेशान
सोशल मीडिया पर कई फैन्स ने हिना खान की इस इंस्टा स्टोरी के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए एक्ट्रेस से इसके बारे में पूछा। हर फैन बस यही जानना चाह रहा था कि क्या हिना का ब्रेकअप हो गया है। हिना खान के 'टाइम टू ब्रेकअप' का क्या मतलब है? वहीं कुछ वक्त के बाद ट्विटर पर हिना खान भी ट्रेंड करने लगा।
Omg i m sh!t scarred now HINA KHAN is trending and tweets are full of her breakup.... @eyehinakhan
— 𝕄𝕆𝕄𝕀ℕ𝔸 𝕂ℍ𝔸ℕ 💯 𝔽𝕠𝕝𝕝𝕠𝕨𝔹𝕒𝕔𝕜 (@momina_khan01) October 8, 2021
yeh kya hora hai #HinaKhan pic.twitter.com/z4sDyEldCr
क्या है पूरा माजरा
बता दें कि हिना खान का ये पोस्ट उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर नहीं बल्कि एक विज्ञापन के प्रमोशन को था, जिसे फैन्स रॉकी संग उनके ब्रेकअप का इशारा समझ बैठे। फैन्स के बढ़ते सवालों के बाद हिना खान ने सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट किया। इस पोस्ट में हिना खान ने लिखा,'मेरे पिछले पोस्ट पर आप सभी की चिंताओं के लिए शुक्रिया, लेकिन वो पोस्ट बेकार फिटिंग वाले ब्रा से ब्रेकअप के लिए था।' इसके बाद पोस्ट में हिना ने प्रोडक्ट का जिक्र किया।
रॉकी और हिना
गौरतलब है कि हिना खान और रॉकी, लंबे वक्त से साथ हैं। दोनों की मुलाकात 2009 में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हुई थी। रॉकी शो के सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर थे। इसके बाद धीरे धीरे दोनों की दोस्ती रिलेशनशिप में बदल गई। एक ओर जहां दोनों सोशल मीडिया पर अपने प्यार को जताते हैं तो वहीं एक साथ खूब टाइम भी बिताते हैं। फैन्स इस कपल को खूब प्यार देते हैं।
