Bollywood / हनी सिंह के सॉन्ग 'बिल्लो तू आग' का टीज़र हुआ रिलीज़

Zoom News : Aug 13, 2020, 05:42 PM
न्यूज हैल्पलाइन . मुम्बई |  बॉलीवुड सिंगर हनी सिंह ने कुछ दिन पहले ही अपने नए अपकमिंग गाने 'बिल्लो तू आग' की अनाउंसमेंट की थी, और तभी से फैंस बड़ी ही उत्सुकता से इस नए गाने का इंतजार कर रहे हैं। हनी सिंह जब भी अपने नए गाने के साथ आतें है, तो यकीनन उनका गाना ट्रेंडिंग में रहता है। और अब 'बिल्लो तू आग' गाने को लेकर दर्शकों में जो उत्सुकता देखने को मिल रही है, उसे देखकर लग रहा है कि गाना यकीनन हिट होने वाला हैं। रैपर हनी सिंह ने अपने अपकमिंग गाने के टीज़र को जारी कर दिया है। 

'बिल्लो तू आग' गाने का टीज़र हनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। टीज़र शेयर कर उन्होंने लिखा, "इसका वाइब भी है। #बिल्लो तू आग टीज़र आउट हो गया है। सॉन्ग 17 अगस्त को 11 बजे रिलीज़ होगा।"

गाने का टीज़र रिलीज़ होते हैं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस म्यूजिक वीडियो को मिहिर गुलाटी ने डायरेक्ट किया है। यो यो के इस सॉन्ग को लेकर फैन्स में काफी एक्साइटमेंट है। हनी सिंह का यह गाना 17 अगस्त को टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा। 

वहीं, लॉकडाउन में ही यो यो हनी सिंह ने अपना एक गाना 'मॉस्को सूका' रिलीज किया था। इस गाने को हनी सिंह और नेहा कक्कड़ ने गाया था। हालांकि ये एक ऑडियो सॉन्ग ही था, क्योंकि लॉकडाउन के कारण गाने को शूट नहीं किया जा सका था, लेकिन इसके बावजूद यह सॉन्ग यूट्यूब पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा था। 

इसके पहले हनी सिंह का एक और सॉन्ग "लोका" रिलीज़ हुआ था। इस गाने को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया है। बता दें कि हनी सिंह के गाने का फैंस बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं, और हनी सिंह भी अपने हर गाने से दर्शकों के दिलों में अपनी एक छाप छोड़ जातें हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER