Bollywood / ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही है ऋतिक-सैफ की ‘विक्रम वेधा’, जानिए- कब और कहां देख सकेंगे

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की लीड रोल वाली फिल्म ‘विक्रम वेधा’ इस सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह फिल्म 2017 में इसी नाम से रिलीज हुई एक तमिल फिल्म का रीमेक है. 2017 की फिल्म में आर माधवन, विजय सेतुपति, श्रद्धा श्रीनाथ, काथिर और वरलक्ष्मी सरथकुमार ने प्रमुख भूमिकाएं निभाईं थीं.

Vikram Vedha OTT Release: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की लीड रोल वाली फिल्म ‘विक्रम वेधा’ इस सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह फिल्म 2017 में इसी नाम से रिलीज हुई एक तमिल फिल्म का रीमेक है. 2017 की फिल्म में आर माधवन, विजय सेतुपति, श्रद्धा श्रीनाथ, काथिर और वरलक्ष्मी सरथकुमार ने प्रमुख भूमिकाएं निभाईं थीं. वहीं सिनेमाघरों में ऋतिक-सैफ स्टारर ‘विक्रम वेधा’ कोई कमाल नहीं कर पाई थी. अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है. चलिए जानते हैं  कब और कहां ‘विक्रम वेधा’ को ओटीटी पर देखा जा सकता है?

OTT पर कहां और कब रिलीज होगी ‘विक्रम वेधा’

ओटीटी स्ट्रीम अपडेट्स ने ‘विक्रम वेधा’ के रिलीज की अनाउंसमेंट ट्विटर पर की है. ओटीटी स्ट्रीम ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है जिसमें ऋतिक और सैफ नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही लिखा गया है कि सैफ अली खान- ऋतिक रोशन ‘विक्रम वेधा’ (हिंदी) जल्द ही Voot Select और Jio Cinemas पर एक्सक्लूसिवली स्ट्रीमिंग होगी. हालांकि अभी तारीख की अनाउंसमेंट किया जाना बाकी है.

फिल्म में ऋतिक और सैफ ने निभाया है लीड रोल

बता दें कि एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘विक्रम वेधा’ (हिंदी) का डायरेक्शन पुष्कर और गायत्री ने किया है. फिल्म में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म एक ईमानदार पुलिस अधिकारी विक्रम के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक गैंगस्टर वेधा के खिलाफ लड़ाई लड़ता है. इस फिल्म में सैफ अली खान ने विक्रम का और ऋतिक रोशन ने वेधा का किरदार निभाया है.

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER