बॉलीवुड / ऋतिक रोशन का लुक देख यूजर्स हैरान, कहा- ‘मुंबई में बर्फ गिरने लगी क्या?’

Zoom News : Aug 13, 2022, 10:41 PM
बॉलीवुड | एक्टिंग और डांस से दर्शकों का जीतते आ रहे ऋतिक रोशन बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम एक्टर्स में से एक हैं। ग्रीक गॉड के नाम से मशहूर ऋतिक की कई फिल्में अगले साल आने के लिए तैयार हैं। शनिवार की दोपहर को वह मुंबई के जुहू स्थित पीवीआर के बाहर स्पॉट हुए। उनके साथ फिल्ममेकर गोल्डी बहल भी थे। पपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद किया। ऋतिक ने खुद को पूरी तरह कवर कर रखा था और चेहरे पर मास्क लगा रखा था। इस वजह से एकबारगी तो वह पहचान में भी नहीं आ रहे थे। अपने इस लुक की वजह से उन्हें ट्रोल भी किया जाने लगा।

थियेटर से बाहर निकले ऋतिक

ऋतिक ने ब्लैक जैकेट और डेनिम जींस पहना है। उन्होंने वूलेन कैप और फेस मास्क भी लगा रखा है। इसका पता नहीं चला कि वो कौन सी फिल्म देखने पहुंचे थे। पीवीआर से जैसे ही वो बाहर निकले पपराजी ने उन्हें घेर लिया। ऋतिक सीधे अपनी कार में जा बैठते हैं।

यूजर्स के कमेंट्स

ऋतिक रोशन का लुक देख एक यूजर ने कहा, ‘इतनी गर्मी में गर्म कपड़े पहनने का क्या प्वॉइंट है।‘ एक यूजर ने लिखा, ‘फिल्म के लिए नया लुक या हेल्थ इश्यू।‘ एक अन्य ने कहा, ‘मुंबई में बर्फ तो नहीं पड़ रही कहीं।‘  एक यूजर लिखते हैं, ‘ऋतिक एकदम अंकल जी की तरह लग रहे हैं। इतनी गर्मी में मंकी कैप पहन रखा है।‘ 

आने वाली फिल्में

ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्मों में सैफ अली खान के साथ ‘विक्रम वेधा‘ है। यह तमिल फिल्म की रीमेक है। तमिल में आर माधवन और विजय सेतुपति ने लीड रोल काय था। फिल्म इसी साल 30 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी। इसके अलावा ऋतिक के पास सिद्धार्थ आनंद की ‘फाइटर‘ है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर होंगे। ‘फाइटर‘ अगले साल 28 सितंबर को रिलीज होगी। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER