महाराष्ट्र / फार्महाउस में पार्टी की आड़ में चल रहा था वेश्यावृत्ति का गंदा खेल, बुलाई गईं छह लड़कियां, और फिर...

Zoom News : Apr 30, 2021, 04:45 PM
MH: कोरोना संकट से जूझ रहे महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगा हुआ है। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए सरकार सख्त है, तो वहीं पुणे के एक फार्महाउस में लॉकडाउन का मजाक उड़ाया जा रहा था। पार्टी की आड़ में वेश्यावृत्ति का गंदा खेल चल रहा था। पड़ोसियों की शिकायत पर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।

बताया गया है कि समीर उर्फ नितेश दिलीप पायगुडे नाम के शख्स ने लॉकडाउन में पैसा कमाने के लिए फार्महाउस में डांस बार और वेश्यावृत्ति का धंधा शुरू किया था। बताया जा रहा है कि पुणे के पास स्थि​त लबडे फार्महाउस पर फोन करके छह लड़कियां बुलाई गईं थीं। 

इसके बाद कुछ लोगों को भी यहां पर अय्याशी करने के लिए बुलाया गया था। फार्महाउस में शराब के साथ नाच और गाने की व्यवस्था भी की गई थी। आरोपी ने इस पार्टी में आने वाले लोगों के लिए विदेशी शराब की व्यवस्था कर रखी थी।

इसके बाद पार्टी शुरू हुई, डीजे के शोर के साथ फार्महाउस पर बुलाई गई लड़कियों का डांस शुरू हो गया। पैसों की झमाझम इन पर बारिश होने लगी। इस दौरान यहां आए कई लोग जिस्मफरोशी के धंधे में भी लिप्त पाए गए। 

फार्महाउस में हो रहे इस शोरगुल की आवाज जब आस-पास के लोगों ने सुनी तो इनसे रहा नहीं गया। पड़ोस के मकान में रहने वाले इस व्यक्ति ने फोन कर मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही वहां भगदड़ मच गई। पुणे के पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER